UP Sarkari Yojana

Kisan Pardarshi Yojana 2023 : घर बैठे अपने फ़ोन से करे पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन

इस योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि करने में समृद्ध बनाना एवं वित्तीय सहायता से कृषि को सरल व सुविधाजनक बनाना है। इस योजना के माध्यम से किसानों के बीच रोजगार के  अवसर भी बढ़ेंगे

Kisan Pardarshi Yojana 2023 – हमारे भारत देश के सभी किसान भाइयों को कृषि कार्य करने में कई प्रकार की कठिनाइयां आती रहती है,लेकिन फिर भी हमारे देश के किसान भाई कृषि कार्य करते हैं। उनको किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई ना आए,इस कारण सरकारें कई प्रकार की योजनाएं चलाती रहती हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार एवं कृषि विभाग ने भी इन सभी स्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य में Pardarshi Kisan Yojana 2023 की शुरुआत की है। इस योजना का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे वह अपना कृषि कार्य कर पाएंगे।

पारदर्शी किसान योजना क्या है?,  इस योजना का क्या उद्देश्य है?,  इसके क्या लाभ हैं?,  इसमें आवश्यक पात्रता क्या हैं?, इसमें शिकायत कैसे दर्ज करें?, शिकायत की स्थिति कैसे जाने एवं आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया क्या है?, इत्यादि सभी जानकारियों के बारे में आज की पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे।

पारदर्शी किसान योजना क्या है?, Pardarshi Kisan Yojana kya hai?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं कृषि विभाग के द्वारा उत्तर प्रदेश के किसान भाइयों के लिए Pardarshi Kisan Yojana का संचालन किया गया है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी किसान भाइयों को कृषि कार्य हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस वित्तीय सहायता से वह सही मायने में कृषि कर पाएंगे।Kisan Pardarshi Yojana 2023

इससे किसान भाइयों का कृषि कार्य आसान एवं सुलभ होगा। यह योजना केवल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में ही शुरू की गई हैं। यह योजना सभी किसान भाइयों के लिए एक बहुत बड़ा हथियार बनके उभरेगी। Pardarshi Kisan Yojana के माध्यम से किसानों को कृषि करने में कम लागत एवं अधिक आय प्राप्त होगी। इस योजना से कृषि व्यवस्था अत्यधिक मजबूत होगी। यह योजना किसान भाइयों के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी। यह योजना कृषि के उत्पादन की दर को हर वर्ष 5.1 प्रतिशत बनाए रखेगी। राज्य की किसी भी प्रकार की बंजर भूमि, बिहड़ इलाके एवं जलमग्न भूमि जहां गंदा जल भरा रहता है। इत्यादि इलाकों को यह योजना उपजाऊ बनाएगी। यह योजना खाद की सुरक्षा के लिए नवीन कृषि तकनीकी योजना का प्रचार करेगी।

पारदर्शी किसान योजना के उद्देश्य

  • Pardarshi Kisan Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी किसान भाइयों को कृषि करने के लिए अग्रसर करना एवं कृषि अर्थव्यवस्था में सुधार लाना हैं।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी साथ ही इसके अंतर्गत कृषि कार्य में लागत भी कम आएगी।
  • इसके तहत रोजगार के भिन्न अवसर प्रदान किए जाएंगे। जो किसान कृषि कार्य करने में असमर्थ हैं।
  • किसानों को इस योजना के तहत वित्तीय लाभ दिया जाएगा, जिससे वह किसान फिर से कृषि कार्य कर पाएंगे।
  • इसका बड़ा लक्ष्य कृषि में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना है।

पारदर्शी किसान योजना में लाभ एवं विशेषताएं

  • पारदर्शी किसान योजना से उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को लाभ के रूप में वित्तीय राशि प्रदान की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश के सभी किसान भाई इस योजना के पोर्टल के माध्यम से,कषि संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही इसमें वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आप इसके पोर्टल में आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से दी गई वित्तीय राशि किसान लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्टर ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना को लेकर उत्तर प्रदेश के किसानों को किसी भी प्रकार की शिकायत करनी है,तो ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसान शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • इस योजना के तहत किसानों की फसलों में लगे कीट पतंगों के द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई के लिए कृषि बीमा योजना से लाभ दिलाया जाएगा।
  • इस योजना में आवेदन कर देने के बाद आपकी कृषि संबंधित समस्याओं का समाधान आपको दिया जाएगा।
  • इसके साथ ही इस योजना में कई प्रकार के अन्य लाभ दिलवाए जाएंगे।
  • इस योजना के कारण उत्तर प्रदेश के प्रत्येक किसान कृषि कार्य करने में प्रेरित होंगे।
  • इस योजना से गरीब किसानों को आगे बढ़ने का एक सुंदर अवसर मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से किसान भाइयों को अपनी फसलों में अधिक उत्पादन के लिए अन्य योजनाओं के माध्यम से तकनीकी प्रदर्शन करवाया जाएगा।
  • साथ ही इस योजना के प्रदर्शन के परिणामों को कृषक भाइयों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।

पारदर्शी किसान योजना के तहत होने वाली सुविधाएं

  • इस योजना के माध्यम से सभी किसानों को “किसान क्रेडिट कार्ड” प्रदान किए जाएंगे।
  • Pardarshi Kisan Yojana 2023 के अंतर्गत सभी प्रकार के बीजों की जांच की जाएगी।
  • इस योजना के तहत फसलों में कीट और रोग की सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।
  • इसके अंदर सभी किसानों को देय सुविधाएं दी जाएगी।
  • साथ ही में इसके अंदर प्राकृतिक संसाधन पर प्रबंधन लगाया जाएगा।
  • इस योजना के तहत असली खाद की जांच की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को बताया जाएगा कि वह किस महीने में क्या करें।
  • इस योजना में प्रश्नोत्तरी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना में विशेष कार्यक्रम की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
  • पारदर्शी किसान योजना के तहत मिट्टी की भी जांच की जाएगी।
  • उन्नतशील खेती के तरीके बताए जाएंगे।
  • कृषि उपयोगी यंत्र आदि की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

पारदर्शी किसान योजना में आवश्यक दस्तावेज

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2.  मोबाइल नंबर
  3.  ईमेल आईडी
  4. आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
  5. आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
  6. आवेदक का राशन कार्ड
  7. आवेदक की बैंक डायरी
  8. आवेदक का भूमि खाता नंबर

पारदर्शी किसान योजना में लॉगिन करने की प्रक्रिया

  1. पारदर्शी किसान योजना में लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको अपना क्रोम ब्राउजर ओपन कर लेना है।
  2. Pardarshi Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाना है।  वेबसाइट पर क्लिक कर देना है।
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक होम पेज ओपन होकर आएगा।
  4. उस होमपेज पर आपके सामने एक “कृषि अधिकारीयों का लॉगिन” का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक कर देना है।
  5. कृषि अधिकारियों का लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक कर देने के बाद आपके सामने फिर से एक नया होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  6. इस होम पेज में आपसे username password और captha code आदि से संबंधी कुछ जानकारियां पूछी जाएगी,उन सभी को भर देना है।
  7. उन सभी को भर देने के बाद नीचे लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  8. लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक कर देने के बाद आपका इस योजना में लॉगिन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

पारदर्शी किसान योजना में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • शिकायत करने के लिए आपको सर्वप्रथम अपना क्रोम ब्राउजर ओपन कर लेना है।
  • ओपन कर लेने के बाद पारदर्शी किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाना है।
  • एवं उस वेबसाइट पर क्लिक कर देने के बाद आपके सामने एक होम पेज ओपन होकर आएगा।
  • होम पेज में आपको एक “संपर्क करें” नाम का सेक्शन मिलेगा। उस सेक्शन में आपको “शिकायत दर्ज” करें का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक शिकायत का फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • उस फॉर्म में आपसे निम्नलिखित प्रकार की जानकारियां पूछी जाएंगी जैसे नाम, पता, विषय, शिकायत का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि। इन सभी जानकारियों को उस फॉर्म में भर देना है।
  • भर देने के बाद नीचे “सुरक्षित करें” का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से पारदर्शी किसान योजना में आपकी शिकायत सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगी।

पारदर्शी किसान योजना में शिकायत की स्थिति देखना

  • पारदर्शी किसान योजना में शिकायत की स्थिति देखने के लिए सर्वप्रथम आपको Pardarshi Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर, उसे ओपन कर देना है।
  • आपके सामने एक पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज में आपको “संपर्क करें” नाम के सेक्शन पर आ जाना है।
  • “संपर्क करें” ऑप्शन वाले सेक्शन में आ जाने के बाद आपको नीचे “शिकायत की स्थिति” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • शिकायत की स्थिति वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देने के बाद आपके सामने फिर एक नया पेज ओपन होकर आएगा।
  • इस पेज में आपसे शिकायत की संख्या एवं अन्य प्रकार की कई जानकारियां पूछी जाएगी उनको, उन जानकारियों को सफलतापूर्वक भर देना है।
  • संपूर्ण जानकारियां भर देने के बाद नीचे आपको “खोजे” नाम से एक विकल्प दिखाई देगा,उस विकल्प पर क्लिक कर देना है।

इस तरह से आपके सामने शिकायत की स्थिति खुलकर आ जाएगी व आप वहां पर अपनी शिकायत की स्थिति देख सकते हैं।

Pardarshi Kisan seva yojana App

  • पारदर्शी किसान योजना का एप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपना प्ले स्टोर को ओपन कर लेना है।
  • ओपन कर लेने के बाद आपको सर्च बार में जाकर Pardarshi Kisan सर्च करना है।
  • आपके सामने जो ऐप आएगा उसको अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेना है।
  • इंस्टॉल कर लेने के बाद आप उसके अंदर जाकर इन सभी जानकारियों को आराम से देख सकते हैं एवं इस योजना में आवेदन भी कर सकते हैं।

 पारदर्शी किसान योजना में पात्रता

  • Pardarshi Kisan Yojana 2023 में लाभ लेने वाला लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • जो भी आवेदक इसके अंदर लाभ लेने का प्रयास कर रहा है, उनके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता होने के साथ ही, आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास अपनी भूमि का खाता नंबर भी होना चाहिए।
  • आवेदक का नाम उसकी भूमि के दस्तावेजों में जुड़ा होना चाहिए।

पारदर्शी किसान योजना में आवेदन

  1. इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपना क्रोम ब्राउजर ओपन कर लेना है।
  2. उसके बाद आपको पारदर्शी किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (up agriculture pm Kisan) पर आ जाना है। वेबसाइट पर आने के बाद उस पर क्लिक कर देना है।
  3. फिर आपके सामने एक होम पेज ओपन हो जाएगा।
  4. होम पेज पर आपको “किसान पंजीकरण” का विकल्प दिखेगा,उस पर क्लिक कर देना है।
  5. क्लिक कर देने के बाद आपके सामने एक नया होम पेज ओपन हो जाएगा।
  6. उस होम पेज में आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा।
  7. फॉर्म में आप से पूछी गई संपूर्ण जानकारियों को भर देना है। साथ ही में मांगे गए, सभी आवश्यक दस्तावेजों को उसके साथ जोड़ देना है।
  8. दस्तावेजों को जोड़ देने के बाद नीचे सबमिट का ऑप्शन दिखेगा,उस पर क्लिक कर देना है।
  9. इस तरह से आपका पारदर्शी किसान योजना में आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

FAQ

Q1. पारदर्शी किसान योजना कहां शुरू की गई है?

 

Ans:- पारदर्शी किसान योजना भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई है।

 

Q2. पारदर्शी किसान योजना आवेदन के लिए आवश्यक क्या दस्तावेज चाहिए ?

 

Ans:- इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक का मोबाइल नंबर, आवेदक की ईमेल आईडी, आवेदक का आधार कार्ड, आवेदक का निवास प्रमाण पत्र, आवेदक का राशन कार्ड एवं आवेदक की बैंक डायरी इत्यादि प्रकार के दस्तावेज चाहिए होंगे।

 

Q3. पारदर्शी किसान योजना में शिकायत कैसे दर्ज करें?

Ans:- इस योजना के अंतर्गत शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की अधिकारी वेबसाइट पर आ जाना है। वेबसाइट पर क्लिक कर देने के बाद आपके सामने एक होम पेज ओपन होगा। उस होम पेज में आपको “संपर्क करें” सेक्शन में आकर “शिकायत दर्ज करें” ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। फिर आपके सामने एक नया होम पेज खुल कर आएगा। नए पेज में आपको एक फॉर्म दिखेगा,उसमें पूछी गई सभी जानकारियों को भर देना है। भर देने के बाद नीचे सुरक्षित विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस तरह से आपकी शिकायत सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है

Q4. पारदर्शी Kisan Panjikaran योजना का उद्देश्य क्या है?

Ans:- इस योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि करने में समृद्ध बनाना एवं वित्तीय सहायता से कृषि को सरल व सुविधाजनक बनाना है। इस योजना के माध्यम से किसानों के बीच रोजगार के  अवसर भी बढ़ेंगे। इस योजना का उद्देश्य यह भी है कि सूखी पड़ी बंजर भूमि एवं बेकार पड़ी जलमग्न भूमि को उपजाऊ बनाया जाए।

Q5. पारदर्शी किसान योजना कौन सी सुविधाएं प्रदान की जाएगी?

Ans:- पारदर्शी किसान योजना में निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

  • बीजों की जांच, किसान क्रेडिट कार्ड, फसलों के कीट एवं रोग की सुविधा, प्रश्नोत्तरी
  • मिट्टी की जांच, विशेष कार्यक्रम, सभी कृषकों को देय सुविधा
  • किसान किस माह में क्या करें
  • प्राकृतिक संसाधनों पर प्रतिबंध
  • असली खाद की जांच करना
  • कृषि उपयोगी यंत्र एवं उन्नतशील खेती के तरीके इत्यादि।

Conclusion

उम्मीद करता हूं दोस्तों आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होगी और हमारे द्वारा प्रदान कि गई जानकारी समझ में आई होगी। यदि आपको पोस्ट से संबंधित कोई समस्या है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। यदि आपको कोई ओर टोपीक पर पोस्ट चाहिए तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। मिलते है अगली पोस्ट में तब तक के लिए धन्यवाद।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *