चना, सरसों, मसूर का समर्थन मूल्य घोषित, इस तारीख से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन का काम
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। सरकार की तरफ से कुछ फसलों के मिनिमम स्पोर्ट प्राइस घोषित कर दिए गए है। आपको अगर इसका लाभ लेना है तो अपना आवेदन का काम पूरा करना होगा। देखिये कैसे इसमें आपको आवेदन करना है और कौन कौन सी फसलों के MSP को घोषित कर दिया है।

देश के किसान अपने खेतों में कड़ी मेहनत करके फसलों को उगाते है और सरकार की तरफ से भी उनको न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसलों को बेचने का अधिकार दिया जा रहा है। जिन भी किसान भाइयों ने अपने खेतों में चना, मसूर और सरसों की खेती की है उन सभी किसान भाइयों के लिए मौज हो गई है क्योंकि रजिस्ट्रेशन करने की तारीख का एलान हो चूका है।
इसके अलावा किसान भाइयों के लिए इन तीनों ही फसलों का मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) भी घोषित कर दिया गया है। इसके किसान भाइयों को अब अपनी फसलों को MSP पर बेचकर अधिक मुनाफा होने वाला है। इसके लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और साथ में इसकी क्या प्रक्रिया होने वाली है इसकी पूरी जानकारी आपको हम यहाँ इस आर्टिकल में देने वाले है।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख और समर्थन मूल्य
मध्यप्रदेश की सरकार की तरफ से रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख को घोषित कर दिया गया है और अब एमपी के किसान भाइयों को इसका लाभ मिलने वाला है। एमपी के जबलपुर में फसलों के रजिस्ट्रेशन का एलान कर दिया गया है और आने वाली 10 मार्च 2025 से शुरू होने वाला है। इसके अलावा ये पंजीकरण 25 से 31 मार्च 2025 तक रहने वाला है।
अगर इन फसलों के घोषित समर्थन मूल्य की बात की जाए तो सरकार की तरफ से चना ₹5,650 प्रति क्विंटल, मसूर ₹6,700 प्रति क्विंटल और सरसों: ₹5,950 प्रति क्विंटल निर्धारित क्या है। इसके अलावा इन रेट पर अपनी फसलों को बेचने के लिए सभी किसान भाइयों को अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन भी करवाना जरुरी है।
रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी है? जाने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
सरकार की तरफ से जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित किया है उसके हिसाब से सरकार आपकी फसलों की खरीदारी करेगी। इसके लिए आपको पंजीकरण करवाना होगा। अगर आप इसमें अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवाते है तो आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा। आप बाहर बाजार में अपनी फसलों को बेचेंगे तो आपको MSP से कम दामों में अपनी फसल को बेचना पड़ेगा और इससे आपको भारी आर्थिक नुकसान होने की भी सम्भावना है।
सभी किसान भाई जो अपनी फसलों को सरकार के द्वारा निर्धारित की गई न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचना चाहते है और इसके लिए पंजीकरण करवाना चाहते है तो इसके लिए कई अलग अलग तरीके सरकार की तरफ से लागु किये है। आपको गेहूं पंजीयन केंद्र, MP किसान ऐप, MP ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र या फिर साइबर कैफे या मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
आपको इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरुरत
किसान भाइयों अगर आप मध्यप्रदेश के रहने वाले है तो आपको सरकार के मिनिमम स्पोर्ट प्राइस पर अपनी फसलों को बेचने के लिए पंजीकरण करवाना जरुरी है और पंजीकरण करवाने के लिए आपको कुक जरुरी डॉक्यूमेंट भी जमा करने होते है। देखिये कौन कौन से डॉक्यूमेंट की आपको पंजीकरण के समय में आपको जरुरत पड़ने वाली है। किसान भाइयों आपको बता दें की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के पंजीकरण के लिए आपके आधार कार्ड का बैंक खाते के साथ में लिंक होना जरुरी है अन्यथा आपके पंजीकरण को निरस्त कर दिया जायेगा।
- आधार कार्ड (जो बैंक खाते और मोबाइल नंबर से लिंक हो)
- बैंक पासबुक या खाता नंबर (IFSC कोड सहित)
- भूमि अभिलेख (खसरा, B1, सिकमीनामा आदि)
- मोबाइल नंबर (SMS और अन्य सूचनाओं के लिए)
सभी किसानों के लिए जरूरी सलाह
सभी किसान भाइयों को समय रहते ही अपने पंजीकरण का काम पूरा कर लेना है नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा। पंजीकरण करने के समय में आपको पूरी डिटेल और डॉक्यूमेंट की जांच अच्छे से करनी है और सही जानकारी भरने के अलावा डॉक्यूमेंट भी सही सही देने है। 10 मार्च की तिथि को ध्यान में रखकर आपको सभी कार्य पुरे करने है। इसके अलावा सिकमी या बटाईदार किसान भी इसका लाभ ले सकते है और उनको भी अपना पंजीकरण का काम पूरा करवाना है। आप अपने पंजीकरण का काम साइबर कैफे, CSC केंद्र, लोक सेवा केंद्र, या MP किसान ऐप से भी आसानी से पूरा कर सकते है।