परंपरागत खेती से हो रही परेशानी? ये खेती करो हर साल लाखों में होगी कमाई, छोटे किसानों के लिए खास फसल
किसान भाइयों अगर आपके पास में कम ज़मीन है और उससे आपको अधिक कमाई नहीं हो रही है तो अब आपको कुछ खास किस्म की खेती करने की जरुरत है। आप अपनी इस थोड़ी सी ज़मीन में ही लाखों में कमाई कर सकते है और इसके लिए आपको आज के आर्टिकल में दी गई जानकारी के हिसाब से खेती करने की जरुरत है। आइये जानते है की कौन सी फसल की खेती आपको करनी है जिससे आप आसानी से कमाई कर सकें।

Strawberry Farming: किसान भाइयों अगर आप अपनी परंपरागत खेती से परेशान हो चुके है और आपको इससे अधिक कमाई नहीं हो रही है तो आपको चिंता करने की जरूर नहीं है। आपको अब अपने खेत में कुछ नया करने की जरुरत है जिसके लिए आज के आर्टिकल में आपको हम डिटेल में जानकारी देने वाले है। अगर आपके पास में ज़मीन कम है तो भी आप उसमे काफी अच्छी कमाई कर सकते है।
अब आपको एक ऐसी फसल को अपने खेत में उगाने की जरुरत ही जिसमे आपको अधिक मुनाफा हो और बाजार में उसकी डिमांड भी काफी अधिक हो। आज के आर्टिकल में हम आपको स्ट्रॉबेरी की खेती के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है ताकि आप अपने खेत में इसकी बुवाई करके अच्छी खासी पैदावार ले सकें। इसके लिए आपको क्या क्या करना होगा और कैसे आप इसकी खेती से अच्छी कमाई कर सकते है ये जानकारी आपको आज के आर्टिकल में पूरी डिटेल के साथ में हम देने जा रहे है।
स्ट्रॉबेरी की खेती से आपको मिलेंगे ये लाभ
स्ट्रॉबेरी को विदेशी फल कहा जाता है लेकिन अब यह भारत में भी खूब उगाई जा रही है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है इसकी जबरदस्त बाजार मांग और बाजार में अधिक कीमत जिसके चलते किसानों का ध्यान अब इसकी और जाने लगा है। स्वास्थ्य के लिए ये बहुत ही फायदेमंद होती है और स्ट्रॉबेरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है जिसे लोग बहुत पसंद करते हैं।
इसके अलावा इसका उपयोग खाने में, जूस के रूप में, जैम बनाकर, आइसक्रीम और दवाईयों में भी बड़े लेवल पर उपयोग किया जाता है। पारंपरिक फसलों के मुकाबले स्ट्रॉबेरी की कीमत कई गुना ज्यादा होती है। इससे किसान भाइयों को इसकी खेती में काफी अधिक लाभ मिलता है। अधिक कमाई किसान को होती है और अगर छोटे लेवल पर भी इसकी खेती की जाती है तो उसमे भी काफी अधिक लाभ आपको मिल सकता है।
स्ट्रॉबेरी की खेती पर सरकार दे रही है सब्सिडी
यूपी की सरकार की तरफ से स्ट्रॉबेरी की खेती करने पर प्रदेश की के किसान भाइयों को सब्सिडी का लाभ भी किसान भाइयों को दिया जा रहा है। आपको बता दें की सर्कार की तरफ से किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती पर प्रोत्साहित करने के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, लखनऊ द्वारा एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत ₹50,000 प्रति हेक्टेयर की सब्सिडी दी जा रही है।
कैसे करें स्ट्रॉबेरी की खेती? जानें जरूरी बातें
अगर आप भी स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू करना चाहते हैं तो आपको इसकी जलवायु और मिट्टी की सही जानकारी होनी चाहिए। इसकी खेती के लिए तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच सबसे अच्छा माना जाता है जिसमे उत्पादन काफी अच्छा मिलता है। इसके अलावा प्रति दिन कम से कम 6 घंटे की धूप मिलनी चाहिए जो की इसके फलों की ग्रोथ के लिए भी काफी अच्छा रहता है। साथ में आपको इसकी तुड़ाई भी सही समय पर करनी होगी जिससे आपको बाजार में भी अच्छा भाव मिल सके।
स्ट्रॉबेरी की खेती एक कम लागत और ज्यादा मुनाफे वाला व्यवसाय बनता जा रहा है। कई किसान इसे अपना रहे हैं और अच्छा लाभ कमा रहे हैं। अगर आप भी खेती में कुछ नया करना चाहते हैं और मुनाफा बढ़ाना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी की खेती आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। किसान भाइयों अपनी परंपरागत खेती के साथ में आप अपने खेत में इसकी खेती भी अगर शुरू कर देते है तो आपको अलग से मोटी कमाई हो सकती है।