Passport New Rule: पासपोर्ट बनवाते समय लागु किया नया नियम, अब देना होगा ये डॉक्यूमेंट

भारत सरकार ने अब पासपोर्ट बनवाने के नियमों में थोड़ा सा बदलाव कर दिया है इसलिए अब आप अगर पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले है तो आपको एक अतिरिक्त डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ने वाली है। आइये जानते है की कौन सा वो डॉक्यूमेंट है जो अब सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के लिए अनिवार्य कर दिया है।

Mar 1, 2025 - 16:05
Mar 1, 2025 - 16:05
Passport New Rule: पासपोर्ट बनवाते समय लागु किया नया नियम, अब देना होगा ये डॉक्यूमेंट
Passport New Rule

Passport New Rule: अगर आप अपना पासपोर्ट बनवाने के बारे में विचार कर रहे है तो आपको बता दें की इसके नियम में बदलाव कर दिया गया है और अब आपको एक और डॉक्यूमेंट इसको बनवाने के लिए देना होगा। जब भी आप किसी दूसरे देश में यात्रा करते है तो बिना पासपोर्ट के आप नहीं जा सकते। विदेशों में ये दस्तावेज आपकी पहचान कराता है की आप भारत के रहने वाले नागरिक है। इसके जरिये आप विदेश में सुरक्षित रह सकते है और अगर कभी कोई समस्या आ भी जाती है तो सबसे पहले आपको पासपोर्ट की ही जरुरत पड़ती है। 

पासपोर्ट आज के समय में सभी लोगों को बनवाना चाहिए क्योंकि बहुत से लोग अब विदेशों में नौकरी करने, शिक्षा के लिए या फिर घूमने के लिए जाते है और बिना इसके आप नहीं जा सकते। भारत की केंद्र सरकार ने अब इसको बनवाने के नियम में कुछ बदलाव किया है। अगर आपका जन्म 1 अक्टूबर 2023 को या फिर इसके बाद में हुआ है तो आपको अपना जन्म का प्रमाण पत्र देना होगा और बिना इसके आपका पासपोर्ट नहीं बनाया जायेगा। आइये जानते है पासपोर्ट से जुड़े कुछ जरुरी पहलुओं के बारे में और आपको बताएँगे की कैसे इसके लिए आप आवेदन कर सकते है तो कौन कौन से डॉक्यूमेंट की अब आपको जरुरत पड़ने वाली है। 

पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की प्रर्किया 

अगर आप अपना पासपोर्ट बनवाना चाहते है तो आपको एक प्रर्किया के तहत गुजरना होता है क्योंकि ये एक इंटरनेशनल पहचान पत्र होता है इसलिए इसमें कुछ जरुरी बातों का भी ध्यान रखना होता है। इसमें आपका इंटरव्यू भी होता है और साथ में आपको पुलिस वेरिफिकेशन भी करवानी होती है। देखिये इसको बनवाने की पूरी प्रक्रिया :

  • सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा पोर्टल https://www.passportindia.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद में आपको यहाँ अपना अकाउंट बनाना है और लॉगिन करना है। 
  • इसके पश्चात आपको नया पासपोर्ट के आवेदन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर सामने आएगा जिसमे आपको अपनी सभी जानकारी अच्छे से भरनी है और सबमिट करना है।
  • इसके बाद में आपको पासपोर्ट बनवाने की फीस को ऑनलाइन जमा करना है और अपने लिए एक अपॉइंटमेंट बुक करना है। 
  • आपको जिस भी दिनांक का अपॉइंटमेंट मिला है उस पर आपको अपने पासपोर्ट ऑफिस में जाना है। 
  • वहां पर आपको जरुरी डॉक्यूमेंट देने है और इसके बाद में आपका ऑफिस का काम पूरा हो जायेगा। 
  • इस प्रक्रिया के कुछ दिन में आपके घर पर पुलिस वेरिफिकेशन होगी जो आपको करवानी है। 
  • पुलिस वेरिफिकेशन सही होने के बाद में 5 से 7 दिन में ही आपका घर पर आपका पासपोर्ट भेज दिया जाता है। 

पासपोर्ट बनवाने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट 

अगर आप नया पासपोर्ट बनवा रहे है तो इसके लिए आपको कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट देने होते है जो की आपसे इंटरव्यू के समय में लिए जाते है। आप अगर 1 अक्टूबर 2023 को या फिर इसके बाद में जन्मे है तो आपको जन्म प्रमाण पत्र भी लेकर जाना होता है। देखिये इसके अलावा कौन कौन से डॉक्यूमेंट आपको चाहिए :

  • अपना पहचान पत्र जिसमे आधार कार्ड, वोटर कार्ड या फिर ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है।
  • अपना जन्म का प्रमाण पत्र जिसमे जन्म पत्री, 10वी कक्षा की सर्टिफिकेट, वोटर आईडी कार्ड आदि दे सकते है। 
  • अपनी शिक्षा के दस्तावेज जिसम्मे आपने जो भी उच्च शिक्षा हासिल की है उसके डॉक्यूमेंट आप दे सकते है। 
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र भी आपको देना होता है जिसमे आधार कार्ड, बिजली का बिल भी दे सकते है। 

इन देशों में जा सकते है बिना पासपोर्ट 

दुनिया के दो देश ऐसे भी हैं जहाँ पर भारत के नागरिक बिना पासपोर्ट के जा सकते है और वहां घूमकर आ सकते है या फिर अपना बिज़नेस कर सकते है। इसमें एक नेपाल देश है और दूसरा भूटान देश है। इनमे आप अपने भारत के आधार कार्ड या फिर ड्राइविंग लाइसेंस के जरिये भी यात्रा कर सकते है। इसके अलावा दुनिया के बाकि देशों में आपको पासपोर्ट के साथ में ही जाना होगा। हाँ कुछ देश ऐसे भी है जो भारतीय नागरिकों को बिना वीजा के या फिर वहां पहुँचने पर वीजा देते है लेकिन पासपोर्ट तो उसमे भी जरुरी होता है। 

भारत में कितने प्रकार के पासपोर्ट होते है?

अगर आप अपना पासपोर्ट बनवाएंगे तो आपको नील रंग का पासपोर्ट दिया जाने वाला है जो की टाइप पी (पर्सनल) पासपोर्ट होता है जो आम नागरिकों को भारत सरकार की तरफ से जारी किया जाता है। इसके अलावा भारत सरकार ऑरेंज पासपोर्ट, वाइट पासपोर्ट और डिप्लोमेटिक पासपोर्ट भी जारी करती है जो की सरकारी अधिकारीयों को ही दिया जाता है। ये सभी चारों प्रकार का पासपोर्ट अलग अलग रंग के होते है और कस्टम अधिकारी या फिर सिक्योरिटी अफसर इनके रंग को देखकर ही पहचान कर सकते है। भारत के सरकार के मिनिस्टर को भी पासपोर्ट जारी किया जाता है जो उनकी आधिकारिक यात्रा के दौरान काम आता है और इसके साथ में किसी गंभीर बीमारी के सम्मय में तुरंत पासपोर्ट सर्टिफिकेट भी जारी की जाती है। 

Kisan Yojana किसान योजना पर सभी किसान भाइयों का स्वागत है। आपको रोजाना कृषि से जुड़ी जानकारियों से अपडेट करने और फसलों की जानकारी, किसानों की योजनाएं, मौसम और मंडी भाव आदि की जानकारी सरल तरीके से समझने के लिए किसान योजना पोर्टल को शुरू किया गया है। आप हमसे WhatwsApp Channel के जरिये जुड़ सकते है।