गर्मियों में बढ़ाएं अपनी कमाई: 60 दिनों में लखपति बनाएगी खरबूजे की खेती
गर्मियों में आप अपने एक एकड़ खेत से आसानी से लखपति बन सकते है क्योंकि जिस खेती की आज हम बात करने वाले है वो केवल 60 दिन में ही आपको लाखों में मुनाफा देनी वाली है। इसमें सबसे अच्छी बात ये यही की मेहनत भी अधिक नहीं करनी पड़ती और डिमांड काफी अधिक रहती है तो भाव भी काफी अच्छा मिलता है। आइये जानते है इसके बारे में डिटेल में :

Melon farming: गर्मियों का मौसम आ गया है और अभी इस समय पुरे देश रबी की फसलों की कटाई का काम जारी है। गेहूं, सरसों और चने आदि की कटाई होने के बाद में किसानों के खेत खली हो जाते है और अगली फसल अधिकतर किसान बारिश आने पर ही बुवाई करते है। आप सभी इस खली समय का उपयोग कर सकते है और एक ऐसी फसल की बुवाई करके केवल 2 महीने के समय में ही आसानी से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है।
गर्मियों के मौसम में कई प्रकार की अलग अलग फसलों की डिमांड बढ़ जाती है जिनमे खरबूजा, तरबूज और ककड़ी आदि है जो कड़ी डिमांड में रहती है। इनमे आप खरबूजा की खेती करके आसानी के साथ में 60 दिन में लाखों की कमाई कर सकते है क्योंकि इसकी डिमांड और प्राइस दोनों ही अधिक रहते है। आइये आज के इस आर्टिकल में आपको खरबूजे की खेती के बारे में पूरी जानकारी देते है की कैसे आप इससे 60 दिन में ही लाखों की कमाई कर सकते है।
ठंडी तासीर का है खरबूजा
गर्मियों के मौसम में खरबूजे की डिमांड काफी अधिक रहती है जिसके कारण इसका बाजार में भाव भी काफी अधिक रहता है। खरबूजा प्राकृतिक रूप से ठंडी तासीर वाला होने के कारण गर्मियों में शीतलता प्रदान करता है और ऐसी कारण के चलते लोग गर्मियों में इसका अधिक सेवन करते है। किसान भाइयों के लिए इसमें सबसे अच्छी बात ये है की इसकी खेती में अधिक म्हणत की जरुरत नहीं होती है और आसानी से केवल 60 दिन के समय में ही आपको उपज मिल जाती है।
कैसे करें खरबूजे की खेती?
खरबूजे की खेती अगर आप करना चाहते है तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा जिसमे सबसे पहले भूमि की तैयारी कैसे करनी है और इसके अलावा बीज का चुनाव और बुवाई का सही समय तथा सिंचाई और देखभाल। अगर आप इन बातों पर ध्यान दे लेते है तो आपको काफी अधिक पैदावार इसमें मिल सकती है। आइये एक एक करके इनको जानते है।
सबसे पहले खेत की तैयारी को लेकर आपको जानकारी दे देते है। देखिये खरबूजे की खेती गर्मियों के मौसम में ही की जाती है इसलिए बालू-मिश्रित दोमट मिट्टी इसकी खेती के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। इसके अलावा बुवाई से पहले आपको खेत में 2 से 3 बार अच्छे से जुताई का काम करना है और फिर इसमें गोबर की सड़ी खाद को डालकर कुछ दिन छोड़ देना है। इसके बाद में ठीक बुवाई से पहले एक बार फिर से जुताई करके खेत को समतल कर देना है। खेत में जल भराव की समस्या नहीं आणि चाहिए इसका भी किसान भाइयों को ध्यान रखना होगा।
बुवाई का सही समय, सिंचाई और देखभाल
खरबूजे की खेती में अगर आपको अधिक पैदावार लेनी है तो आपको इसके लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का इस्तेमाल करना होगा। आप बीज किसान सेवा केंद्र के जरिये भी ले सकते है या फिर अपने पास के कृषि केंद्र पर जाकर भी बीज ले सकते है। खरबूजे की बुवाई के समय की अगर बात करें तो इसको बुवाई करने का सबसे बेहतरीन समय फरवरी महीने से लेकर के अप्रैल के आखिर तक का होता है। बुवाई के समय में इसके बीजों को आपको 1 इंच से लेकर के 1.5 इंच गहराई में डालना होता है नहीं तो बीज अच्छे से अंकुरित नहीं हो पाते है।
खरबूजे की खेती में अधिक पानी देने की जरुरत नहीं होती है और ये आसानी से गर्मियों के मौसम में अच्ची पैदावार देता है। खेत में जब जब आपको लगता है की खुश्की आ रही है तो फिर आपको हलकी सिंचाई कर देनी है। अधिक पानी देने की जरुरत नहीं है और नाही आपको इसममे पानी को रोककर रखना है। इसके अलावा पानी देने के समय ही आपको इसमें कीटनाशकों का भी उपयोग कर सकते है ताकि खरबूजे की खेती में कोई रोग ना लगे और कोई किट जमीं में पनप रहे है तो वो भी ख़त्म हो जायेंगे।
खरबूजे की खेती से कितनी होगी कमाई?
किसान भाइयों पर आपको इसमें होने वाली कमाई की गणना करके बताते है क्योंकि आप इसकी खेती आखिर कमाई करने के लीये ही तो कर रहे है और अगर अच्छी कमाई नहीं होगी तो आप क्योंकि इसकी खेती करेंगे। देखिये आपका खरबूजे की खेती करने का एक एकड़ का खर्चा लगभग 15 हजार से लेकर 18 हजार तक आ जाता है और उत्पादन की अगर बात करें तो एक एकड़ में आपको आसानी से लगभग 150 से 200 क्विंटल तक खरबूजे प्राप्त हो जाते है।
अब बात करते है बाजार के भाव की तो गर्मी के मौसम में इसकी काफी अधिक डिमांड रहती है और इसका भाव भी लगभग में ₹10 से ₹15 प्रति किलो तक हर समय रहता है। अगर आपको ये भाव भी मार्किट से मिल जाता है तो आपकी कुल बिक्री लगभग ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक की आराम से हो जाती है। इसमें से अगर आप अपनी लागत को कम करते है तो भी आपको ₹1.3 लाख से ₹1.8 लाख तक की बचत इसमें हो जाती है।
तो किसान भाइयों इस आर्टिकल में आज इतना ही और आपको हमारी तो यही राय है की आपको गर्मियों में अपने खेत को खाली छोड़ने की बजाय इसकी खेती जरूर करनीं चाहिए क्योंकि केबल 2 महीने में ही आपको इसकी खेती से आसानी से लाखों में कमाई हो जाती है। आपको हमारा ये आर्टिकल कैसे लगा ये हमे कमेंट में जरूर बताना और इसको बाकि और किसान भाइयों के साथ में भी शेयर जरूर करना।