Latest News

वैज्ञानिको ने ईजाद की गेहू की नई किस्म , गर्मी में भी होगी बम्पर पैदावार

अब किसानो को गेहू की फसल पर गर्मी में होने वाले नुकसान से राहत मिलने वाली है। कृषी अनुसन्धान विभाग की तरफ से नई गेहू की किस्म का विकास कर लिया गया है। ये किस्म गर्मी में भी बम्पर पैदावार देने में सक्षम है। साथ में ही इसको आप समय से पहले भी बो सकते है। इस पर गर्मी का कोई असर नहीं होगा

किसानो के लिए भारतीय कृषि अनुसन्धान केंद्र ने एक ऐसी गेहू की किस्म बनाई है जिस पर गर्मी का भी असर नहीं होगा ये किस्म आपको गर्मी में भी बम्पर पैदावार देने वाली है। आज के समय में मौसम काफी हद तक बदल चूका है। पहले की तरफ ठण्ड नहीं होती है जिससे ठण्ड के महीने में जो फसल तैयार होती थी वो अब पहले की तरफ पैदावार नहीं दे पा रही है। इसका समाधान निकालने के लिए भारतीय कृषि अनुसन्धान केंद्र के वैज्ञिनको ने गेहू की नई किस्म बनाई है। जिसका नाम एचडी-3385 रखा गया है। इस किस्म में गर्मी के मौसम में भी अच्छी पैदावार देने के क्षमता है साथ में ही किसान इस किस्म को गेहू की बुआई के समय से पहले भी इसको बो सकते है।

बढ़ती गर्मी से गेहू की फसल पर क्या असर पड़ने वाला है

जिस तरफ से तापमान लगातार बढ़ रहा है उसकी वजह से गेहू के उत्पादन पर काफी असर होने वाला है। गेहू के दाने जो की ठण्ड के मौसम में पूर्ण आकार में होते है गर्मी के बढ़ने के कारण इनका आधार पतला हो जायेगा इससे गेहू के वजन और पैदावार पर असर होगा। उत्पादन काफी हद तक कम होगा। इसके साथ ही सरसो की फसल जो समय के साथ बोई गई है उनमे नुकसान होगा लेकिन जिन लोगो ने समय से पहले सरसो की बिजाई की थी उन लोगो को बढ़ते तापमान में फायदा हो सकता है।

ICAR HD-3385 किस्म के फायदे

भारतीय कृषि अनुसन्धान विभाग की तरफ से बनाई गई एचडी-3385 किस्म का किसान वर्ग को काफी फायदा होने वाला है ये किस्म मौसम के बदलते मिजाज के हिसाब से बनाई गई है। एचडी-3385 पर गर्मी का कोई असर नहीं होने वाला है। और इसके साथ ही ये फसल उत्पादन के मामले में भी काफी अच्छी है। जो किसान समय से पहले गेहू की फसल बोते है उनके लिए ये किस्म एक दम परफेक्ट है। एचडी-3385 किस्म को आप समय से पहले बो सकते है क्योकि समय से पहले जब बुआई करते है तो गर्मी का मौसम होता है। और इस किस्म को गर्मी के मौसम के हिसाब से बनाया गया है।

ये खबर है आपके काम की इनको जरूर पढ़े

[feed url=”https://kisanyojana.org/category/kisan-news/” number=”10″]

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *