Mandi Bhav

गेहू के भाव में आई गिरावट, जानिए मंडी भाव की पूरी रिपोर्ट

गेहू के फसल आने वाली है। लेकिन अभी के टाइम में गेहू का भाव मंडियों में 2200 से 2400 रूपये प्रति किवंटल औसतन चल रहा है। सरकार की तरफ से ई नीलामी के तहत गेहू की खरीद और बिक्री करने वाले बड़े मिलर्स और कारोबारियो के लिए रेट निर्धारित कर दिए गए है।

सरकार की तरफ से बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए गेहू के जो रिज़र्व रेट है उनको घटा दिया गया है। और ये घटे हुए रेट 31 मार्च तक लागु रहेंगे अभी गेहू की नयी फसल के आने में टाइम है इसलिए जब तक नई फसल आएगी तब तक सरकार की तरफ से ये कदम उठाया गया है। ई नीलामी में जो लोग गेहू की बिक्री कर रहे थे उनके लिए ये बुरी खबर है

KCC में होगा किसानो का कर्ज माफ़ , किसानो की लिस्ट जारी , यहाँ देखे अपना नाम

गेहू की मंडी में ई नीलामी के दौरान ये भाव 700 से 800 रूपये प्रति किवंटल की दर से घटे है। निचे गेहू के भाव की लिस्ट दी गई है। आपको बता दे की मध्य प्रदेश राज्य की जितनी भी मंडिया है उनमे गेहू के भावो में जबरदस्त गिरावट आई है। और इसका असर अन्य राज्य की मंडियों पर भी होगा। मध्य प्रदेश राज्य की मंडियों में गेहू 1500 रूपये प्रति किवंटल तक बिक रहा है

मंडियों के गेहू के भाव

  • बैतूल मंडी – 1500 से 2220 प्रति किवंटल
  • इंदौर मंडी – 1710 से 2520 प्रति किवंटल
  • नीमच मंडी – 1720 से 2555 प्रति किवंटल
  • शाजापुर मंडी – 1880 से 2390 प्रति किवंटल
  • खंडवा मंडी – 2550 प्रति किवंटल
  • धामनोद मंडी – 2025 से 2235 प्रति किवंटल
  • झाबुआ मंडी – 2632 प्रति किवंटल
  • रेवा मंडी – 2530 प्रति किवंटल
  • सिंगरोली मंडी – 2510 प्रति किवंटल
  • खरगोन मंडी – 2072 से 2210 प्रति किवंटल
आगे सरसो के दाम घटेंगे या बढ़ेंगे, मंडियों में कितनी सरसो आ रही है, जानिए आज की रिपोर्ट

फरवरी के महीने में गेहू का अधिकतम भाव 3100 रूपये तक पहुंच गया था। लेकिन मार्च के महीने में गेहू की कीमतों में काफी गिरावट आई है। मार्च में गेहू का उच्चतम भाव 2200 रूपये तक गया है। सरकार की तरफ से जो ई नीलामी रेट जारी किये गए है वो प्राइवेट मिलर्स और कारोबारियों के लिए लागु होंगे

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *