Latest News

किसान वर्ग के लिए अच्छी खबर : यूरिया और डीएपी पर सब्सिड़ी रहेगी जारी, जानिए कितने में मिलेंगे अब खाद के कट्टे

गेहू की कटाई होने के बाद किसान अगली फसल के लिए खेतो की जुताई और तैयारी शुरू कर देंगे और सरकार की तरफ से किसानो के लिए राहत भरी खबर है। किसानो को खाद पर सब्सिड़ी पहले की तरह ही जारी रहेगी। फ़िलहाल सरकार की तरफ से DAP और यूरिआ खाद के दामों में मिलने वाली सब्सिड़ी को कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हमारे देश में हर साल किसानो को कम कीमत पर उर्वरक उपलब्ध करवाया जाता है। और इसके लिए सरकार की तरफ से हर साल हजारो करोड़ रूपये खर्च किये जाते है। यदि सरकार की तरफ से इस सब्सिड़ी को हटा दिया जाए तो किसानो के लिए खाद खरीदना बहुत ही मुश्किल हो जायेगा। और फसलों का उत्पादन भी गिर जायेगा।

करोड़ो रूपये का उर्वरक आयात होता है देश में

देश में किसानो को मजबूत करने के लिए सरकार की तरफ से हर साल करोड़ो रूपये का उर्वरक भारत में आयात किया जाता है। अगर प्रति बैग की बात करे तो विदेशो में एक यूरिया के बैग की कीमत 2450 रु होती है। जो की हमारे देश में किसानो को ये बैग सब्सिड़ी के बाद बहुत ही कम कीमत पर मिलता है। ये जो सब्सिड़ी होती है वो सरकार के खाते से जाती है। प्रति यूरिया बैग 2183.50 सब्सिड़ी दी जाती है। वही पर DAP की बात करे तो इंटरनेशनल मार्किट में प्रति बैग DAP 4073 रुपये का होता है और भारत में सरकार की तरफ से इस पर 2500 रूपये की सब्सिड़ी दी जाती है। किसानो को ये बैग 1350 रु में मिलता है। निचे उर्वरक की रेट लिस्ट दी गई है जिसके माध्यम से आप जान सकेंगे की मार्किट में और आपको मिलने वाले रेट में क्या फर्क है

उर्वरक   इंटरनेशनल रेटसब्सिडी के साथ रेटसब्सिडी
UREA2450 रूपये 266.50 रूपये 2183.50 रूपये 
DAP 4070 रूपये 1350 रूपये 2501 रूपये 
NPK3291 रूपये 1470 रूपये 1918 रूपये 
MOP2654 रूपये 1700 रूपये 759 रूपये 

यदि सब्सिडी हटा दी जाये तो क्या होगा

सरकार की तरफ से करोड़ो रूपये की सब्सिड़ी दी जाती है यदि सरकार की तरफ से सब्सिडी हटा दी जाती है तो किसानो के लिए खाद को खरीदना बहुत ही मश्किल हो जायेगा। हालाँकि सरकार की तरफ से सब्सिडी को हटाया नहीं गया है। ये जारी रहेगी।

अन्य देशो में उर्वरक का भाव

भारत की बजाय यदि अन्य देशो की बात करे तो पाकिस्तान में एक बैग यूरिया का रेट 800 रु के लगभग था और ये रेट 2022 का है। बांग्लादेश में 719 और चीन में यूरिया की कीमत सबसे अधिक है वह के किसान यूरिया की बजाय आर्गेनिक खाद को अपना रहे है कीमत इतनी अधिक है की वो इसको खरीद ही नहीं पा रहे है।

अब किसानो को मिलेगा समय पर उर्वरक

पिछले साल फसलों के लिए किसानो को समय पर यूरिया की खाद नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार सरकार की तरफ से निर्देश जारी किये गए है की समय पर सभी किसानो को यूरिया और DAP खाद की खेप दी जाएगी। किसानो को सभी उर्वरक केन्द्रो पर सरकारी सब्सिड़ी के साथ उर्वरक उपलब्ध करवाए जायेंगे।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *