Latest News

डिफ़ॉल्टरो की सुचना देने पर मिलेगा 20 लाख का इनाम, SEBI दे रही है शानदार ऑफर

भारत सरकार के SEBI की तरफ से आपको घर बैठे पैसा कमाने का मौका दिया जा रहा है इसमें आपको सरकार की तरफ से डिफाल्टर घोषित व्यक्ति की सम्पति की जानकारी सेबी को देनी होगी।

बाजार नियामक बोर्ड की तरफ से डिफाल्टर लोगो पर करवाई करने के लिए नई व्यस्था बनाई गई है। इसमें आपको यदि किसी ऐसे डिफाल्टर व्यक्ति की जानकारी है तो आप घर बैठे लाखो रूपये इनाम पा सकते है। अगर आप डिफाल्टर व्यक्ति के बारे में सही जानकारी देते है तो सेबी की तरफ से आपको 20 लाख रूपये तक का सरकारी इनाम राशि दी जाती है। इसमें कुछ नियम और शर्ते शामिल है जो आपको पूर्ण करनी होती है। आपको इनाम की राशि किस प्रकार मिलेगी इसकी जानकारी निचे दी गई है

बाजार नियामक बोर्ड की तरफ से जारी इस ऑफर में आपको डिफाल्टर व्यक्ति की सम्पति में से ढाई फीसदी का इनाम दिया जायेगा। इसके साथ ही उस व्यक्ति की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। डिफाल्टर व्यक्ति की जितनी अधिक सम्पति की जानकारी आप देते है उसके हिसाब से ही आपको इनाम की राशि जारी की जाएगी इसमें अंतिम स्टेज में 20 लाख रुपये तक या संपत्ति की कीमत के 10 फीसदी के बराबर की राशि इनाम के रूप में मिलेगी इसके साथ ही ये नियम निर्धारित किया गया है की इनाम आपको तभी मिलेगा जब सेबी की तरफ से करवाई पूर्ण हो जाएगी और आपके द्वारा दी गई सुचना सही पाई जाती है।

देश में डिफाल्टरों पर कितना बकाया है

सेबी से इनाम आपको तभी मिलेगा जब आप उन डिफाल्टरों की जानकारी देंगे जो लापता हो चुके है। और उनसे कर्ज वसूलना मुश्किल हो गया है। इस समय बैंकों का 92,570 करोड़ रुपये इन डिफाल्टरों पर बकाया है। जिनको बैंक वसूल नहीं कर पा रहे है अभी कुछ समय पहले ही सेबी ने इन डिफाल्टरों की सूचि जारी की थी।

515 लोगो की लिस्ट जारी

बाजार नियामक बोर्ड की तरफ से 515 लोगो की लिस्ट जारी की गई है। अगर कोई व्यक्ति इन लोगो के बारे में पूर्ण जानकारी देते है तो सेबी की तरफ से उनको 20 लाख रूपये इनाम राशि दी जाती है। इसके लिए सिर्फ आपको उनकी जानकारी सेबी तक पहुचानी होती है। बाकी का काम बाजार नियामक बोर्ड का है बाजार नियामक ने मार्च 2022 के अंत में 67,228 करोड़ रुपये की बकाया राशि को ‘डिफिकल्ट टू रिकवर’ (DTR) श्रेणी के तहत अलग किया था

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *