Latest News

करोड़ो लोगो को हँसाने वाला अब नहीं रहा इस दुनिया में, परिवार के लिए छोड़ी करोडो की सम्पति

करोड़ो लोगो के दिलो पर राज करने वाले सतीश कौशिक अब इस दुनिया से जा चुके है। उनका नाम बॉलीवुड के बड़े अभिनेता में शामिल था। अपने पीछे वो करोड़ो रूपये की सम्पति छोड़ गए है ,

हरियाणा में जन्मे अभिनेता सतीश कौशिक अब इस दुनिया को अलविदा कह गए है। बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मो के बादशाह माने जाने वाले सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 में हुआ था उनके परिवार में उनकी पत्न्नी और बेटी वंशिका है। जिनके लिए करोड़ो रूपये की धनराशि वो छोड़ गए है। सतीश कौशिक की करीब 15 मिलियन डॉलर की सम्पति थी बॉलीवुड के सफर में उन्होंने सो से अधिक फिल्मो में काम किया था। और बॉलीवुड में खाशकर कॉमेडी फिल्मो में उनको किंग कहा जाता था। इसके साथ ही उन्होंने शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में भी कार्य किया था।

फिल्मफेयर अवार्ड

सतीश कौशिक को दो बार फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चूका है। पहला अवार्ड उनको फिल्म राम लखन के लिए मिला था और दूसरा साजन चले ससुराल के लिए बेस्ट कॉमेडियन के लिए अवार्ड मिला था। सतीश कौशिक तीसरे दशक के उन अभिनेता में शामिल है जिन्होंने कमाई के मामले में आज के अभिनेता को भी पीछे छोड़ दिया था। सतीश कौशिक को कारो का काफी शौक रहा है। उनके पास कलेक्शन में ऑडी जैसी महंगी कारे शामिल है।

करियर

सतीश कौशिक हरियाणा के रहने वाले है उनका बचपन दिल्ली और हरियाणां में ही बिता है। उन्होंने अपनी पढाई साल 1972 में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से पूर्ण की थी इसके बाद वो मुंबई चले गए और फ़िल्मी दुनिया में काफी नाम कमाया था। उनकी पहली हिट फिल्म मिस्टर इंडिया थी। जो काफी हिट फिल्म मानी जाती है। इसमें अनिल कपूर मुख्य अभिनेता थे और अमरीश पूरी विलेन की भूमिका के रूप में थे जो काफी फेमस हुए थे। बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक ने 66 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *