Mandi Bhav

आगे सरसो के दाम घटेंगे या बढ़ेंगे, मंडियों में कितनी सरसो आ रही है, जानिए आज की रिपोर्ट

सरसो की बढ़ती आवक और मांग में चलती कमी के कारन सरसो के भाव काफी निचे आ चुके है अब अगर सरसो के दाम इससे निचे जाते है तो किसानो को काफी नुकसान हो सकता है। विदेशो में भी तेल के दाम घट रहे है इसका भी असर सरसो के भाव पर हो रहा है तेल मिलो में सरसो की मांग कम है।

मौसम के साफ चलते मंडियों में नई सरसो की आवक अधिक हो रही है राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश राज्य और गुजरात राज्य की मंडियों में इस टाइम सबसे अधिक सरसो की आवक हो रही है। वही जिन लोगो ने पहले पुरानी सरसो को रोक के रखा था वो लोग भी नई सरसो के साथ इसको निकाल रहे है जिसके कारण मार्किट में सरसो के भाव पर काफी अधिक असर हो रहा है। और किसी भी फसल के दाम तभी गिरते है जब मांग कम हो और उत्पादन अधिक हो।

और इस टाइम भी यही हो रहा है। तेल मिलो की तरफ से सरसो की मांग कम है और आवक अधिक है । और विदेशी बाजार में भी तेल की मांग में मंदी के चलते इसका असर सरसो के भाव पर हो रहा है। सोमवार के दिन देश की सभी मंडियों में करीब चार लाख बोरियो की आवक थी। और लगातार ये बढ़ती जा रही है। पंजाब और हरियाणा की मंडियों को मिलकर लगभग 15 हजार बोरी सरसो की आवक हो रही है। वही पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य की मंडियों में करीब 1 लाख और अन्य राज्यों में 65 से 70 हजार बोरियो की आवक हो रही है। अकेले राजस्थान राज्य की सभी मंडियों में सरसो की 1 लाख 25 हजार बोरी की आवक हुई है

देश की विभिन्न मंडियों जो भाव चल रहा है उसकी जानकारी

देश में सरसो की फसल कुछ प्रतिशत कट चुकी है कुछ प्रतिशत अभी बाकि है। हरियाणा में रेवाड़ी एरिया से सरसो की कटाई अभी जारी है और मंडियों में सरसो की आवक दिन प्रतिदिन बढ़ने वाली है। इसलिए मार्किट में जिस तरफ से उत्पादन बढ़ेगा तो इसकी मांग भी कम होगी और सरसो के दाम में हलचल होती रहेगी। कभी कम भी होते है और कभी बढ़ते भी है लेकिन सरसो के उत्पादन को देखते हुए सरसो के भाव में बढ़ोतरी होना थोड़ा सा मुश्किल लग रहा है। आज जो भी रेट मंडियों में चल रहा है उसकी जानकारी निचे दी गई है।

  • रेवाड़ी मण्डी 5800 रूपये प्रति किवंटल
  • डबवाली मण्डी 5400 प्रति किवंटल
  • सिरसा मण्डी 5200 रूपये प्रति किवंटल
  • बरवाला मण्डी 6200 रूपये प्रति किवंटल
  • हिसार मण्डी 6025 रूपये प्रति किवंटल
  • बटुकाला मण्डी 5309 रूपये प्रति किवंटल
  • ऐलनाबाद मण्डी 5591 रूपये प्रति किवंटल
  • खेड़ली मण्डी 5621 रूपये प्रति किवंटल
  • उचाना मण्डी 6000 रूपये प्रति किवंटल
  • खैरथल मण्डी 6110 रूपये प्रति किवंटल
  • निम्बाहेड़ा मण्डी 5350 रूपये प्रति किवंटल
  • नंदवाई मण्डी 5802 रूपये प्रति किवंटल
  • खानपुर मण्डी 5400 रूपये प्रति किवंटल
  • कोटा मण्डी 5411 रूपये प्रति किवंटल
  • इटावा मण्डी 5725 रूपये प्रति किवंटल
  • मेड़ता मण्डी 5985 रूपये प्रति किवंटल
  • रामगढ़ मण्डी 5101 प्रति किवंटल
  • हनुमान गढ़ मण्डी 5671 रूपये प्रति किवंटल
  • सवाई माधोपुर मण्डी 5795 रूपये प्रति किवंटल

हरियाणा राज्य की मंडियों में सरसो के भाव

सिवानी मंडी में जिस सरसो की लैब 40 है उसके भाव 5655 रूपये प्रति किवंटल है और नॉन कंडीशन सरसो के भाव 5249 रूपये प्रति किवंटल चल रहा है।
आदम पुर मंदी में 40 लैब वाली सरसो का भाव 5533 रूपये प्रति किवंटल चल रहा है
बरवाला मंदी में सरसो के भाव 5552 रूपये प्रति किवंटल चल रहा है।

राजस्थान मण्डी के भाव

राजस्थान में नोहर मण्डी में सरसो के भाव 5442 रूपये प्रति किवंटल , संगरिया मण्डी में 5352 रूपये प्रति किवंटल , रामगंज मण्डी में सरसो का भाव 5458 रूपये प्रति किवंटल , अनूप गढ़ मण्डी में सरसो का भाव 5511 रूपये प्रति किवंटल है वही पर जयपुर मण्डी में सरसो 6000 रूपये प्रति किवंटल की दर से बिक रही है।

आगे क्या सरसो के भाव बढ़ेंगे

अभी के टाइम में सरसो के भाव भारत में कम होते जा रहे है लेकिन आज विदेशी बाजार में तेल के भाव में थोड़ी सी बढ़ोतरी देखी गई है। हालाँकि देश में सरसो का उत्पादन काफी अच्छा रहा है तो जो रेट आपको पहले वर्ष में मिला था वो भाव इस बार मिलना मुश्किल है। क्योकि पिछले वर्ष सरसो 8000 रूपये प्रति किवंटल तक का भाव रहा था। इस बार सरसो के बम्पर उत्पादन और मांग में कमी को देखते हुए अभी के समय में तो लगता नहीं है की सरसो के भाव 8000 के आस पास जायेंगे फिर भी जो भी भाव अपडेट होंगे उनकी जानकारी हम आपको अपनी वेबसाइट पर देते रहेंगे

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *