Mandi Bhav

मंडियों में सरसो की जबरदस्त आवक, सरसो के भाव पर होगा असर, जानिए सरसो के भाव पर कितना असर हो रहा है

मौसम के साफ होते है मंडियों में सरसो की आवक तेजी से बढ़ने लगी है और इसका सीधा असर सरसो के भावो पर देखने के लिए मिल रहा है। बुधवार को सरसो की आवक काफी बढ़ी है सरसो की आवक में सीधा चार लाख बोरी तक आवक बढ़ी है इसके साथ ही विदेशी बाजारों में खाद्य तेल में गिरावट आने से बाजार में हलचल जारी है। बुधवार से ही सरसो के भावो में सुस्ती देखने के लिए मिल रही थी और इसके साथ ही विदेशी बाजारों में तेल की मांग घटने से तेल मिलो ने खरीद कम कर दी है जिससे सरसो के भाव में नरमी दिखी है। जयपुर में सरसो कंडीशन के भाव 5860 रु प्रति किवंटल पर रहे है लेकिन भरतपुर की मंडियों में सरसो के भाव 71 रु की गिरावट के साथ 5400 रु पर आ गए थे

प्लांटों पर क्या भाव चल रहे है

सरसो के भाव में नरमी का कारण एक ये भी है की विदेशी मार्किट में खाद्य तेल की मांग में हो रही हलचल से तेल मिलो ने सरसो की खरीद कम कर दी है और भाव भी कम कर दिए है। सलोनी प्लांट पर सरसो के भाव में 75 रु की गिरावट दर्ज की गई है। सरसो के भाव 6275 रु पर आ गए है वही पर गोयल कोटा सरसो प्लांट पर 5700 रु का भाव रहा है। शारदा और आगरा BP प्लांट पर सरसो के भाव में 150 रु की गिरावट दर्ज की गई है। इन प्लांटों पर सरसो के भाव 6000 रु प्रति किवंटल पर आ गए है आवक के बढ़ने से सरसो के भाव में गिरावट लगातार जारी है

सरसो मंडी भाव

गोलूवाला मंडी Lab 40 सरसो का भाव 5150/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
नोहर मंडी सरसो का भाव 5300/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
रावला मंडी सरसो का भाव 5170/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
लूणकरणसर मंडी सरसो का भाव 5200/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
देवली मंडी सरसो का भाव 5500/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
खाजूवाला मंडी सरसो का भाव 5100/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
रायसिंहनगर मंडी सरसो का भाव 5125/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
ग्वालियर मंडी सरसो का भाव 5200 /रु प्रति किवंटल अधिकतम 
अशोकनगर मंडी सरसो का भाव 5150 /रु प्रति किवंटल अधिकतम 
पोरसा मंडी सरसो का भाव 5175/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
अलीगढ़ मंडी सरसो का भाव 5100/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
हापुड़ मंडी सरसो का भाव 5925/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
मुरैना मंडी सरसो का भाव 5200/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
श्योपुर मंडी सरसो का भाव 5300/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
आदमपुर मंडी सरसो का भाव (41.5 लैब)5200/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
सिवानी मंडी सरसो का भाव (कंडीशन )5500/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
ऐलनाबाद मंडी सरसो का भाव 4970/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
भट्टू मंडी सरसो का भाव 4900 /रु प्रति किवंटल अधिकतम 
फतेहाबाद मंडी सरसो का भाव 5075 /रु प्रति किवंटल अधिकतम 
नागौर मंडी सरसो का भाव (नॉन कंडीशन)5000 /रु प्रति किवंटल अधिकतम 
जोधपुर मंडी सरसो का भाव (कंडीशन )5470 /रु प्रति किवंटल अधिकतम 
टोंक मंडी सरसो का भाव (कंडीशन )5480/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
गंगापुर सिटी मंडी सरसो का भाव 5440/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
श्रीमाधोपुर मंडी सरसो का भाव 5480/रु प्रति किवंटल अधिकतम 
गंगानगर मंडी सरसो का भाव 5200/रु प्रति किवंटल अधिकतम 

पिछले कुछ दिनों से विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों में बन रहीं तेजी के कारण सरसो के भावो में तेजी चल रही थी । लेकिन बुधवार को विदेशी बाजारों में खाद्य तेल के दामों में गिरावट दर्ज की गई और मुनाफावसूली देखने को मिली। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, BMD पर जून महीने के पाम ऑयल वायदा अनुबंध में 100 रिंगिट यानी की 2.52 प्रतिशत की गिरावट हुई और भाव 3,866 रिंगिट प्रति टन हो गया।

 

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *