Latest News

सरसो का भाव घटेगा या बढ़ेगा, जानिए पूरी रिपोर्ट

इस साल देश में सरसो के भाव में काफी गिरावट देखी जा रही है। मंडियों में सरसो की बम्पर आवक हो रही है और इसका सीधा असर सरसो के भाव पर देखने के लिए मिल रहा है। सरसो के भाव MSP से भी निचे चले गए है। पिछले साल के मुकाबले इस साल सरसो के भाव 1500 रूपये तक कम हो गए है। राजस्थान , उत्तर प्रदेश , हरियाणा ,गुजरात , मध्यप्रदेश से सरसो की आवक बढ़ रही है।

पुरानी सरसो की आवक भी बढ़ रही है।

इस समय सरसो के बम्पर आवक के साथ जिन लोगो ने पहले सरसो को नहीं बेचा था वो भी इस समय मार्किट में आ रही है जिससे अधिक उत्पादन की सिथति में दाम गिर गए है। मार्किट में मांग कम हो रही है और उत्पादन ज्यादा हो गया है। सरकार की तरफ से MSP घोषित किये जाने के बाद सरसो के भाव में 150 रूपये तक का उछाल देखने के लिए मिला है। सरकार की तरफ से सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू की जानी है।

खाद्य तेल की मांग में आयी तेजी

सरसो के दाम भले ही गिर रहे हो लेकिन इस समय खाद्य तेल के मांग मार्किट में बढ़ चुकी है और इसका असर एक दो दिन में सरसो के भाव पर भी देखने के लिए मिल सकता है। सरसो के भाव में उछाल आने की संभावना है। अगर भारतीय मार्किट और विदेशो की मार्किट में खाद्य तेल की मांग और अधिक ऊपर जाती है तो सरसो के दाम काफी अच्छे मिल सकते है।

मंडियो में बढ़ रही है आवक

देश की जितनी भी बड़ी बड़ी मंडिया है उनमे दिन प्रतिदिन सरसो की आवक बढ़ रही है। एक दो दिन का आंकड़ा देखे तो करीब 6 लाख बोरिया देश की मंडियों में आवक हुई है। देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में इस समय सरसो की सबसे अधिक आवक हो रही है। राज्य की मंडियों में प्रतिदिन के हिसाब से एक लाख 30 हजार के आसपास बोरिया सरसो की आवक देखने को मिल रही है। जिस प्रकार से देश की मंडियों में आवक हो रही है उसके हिसाब से सरसो के भाव में थोड़ी बहुत हलचल देखने के लिए मिल सकती है। और खाद्य तेल के मार्किट में जो तेजी दिख रही है उसके हिसाब से सरसो के भाव में हल्का उछाल आ सकता है।

सरसो के भाव में आगे क्या भाव हो सकता है

जिस प्रकार से सरसो का उत्पादन हुआ है और मंडियों में नई और पुरानी सरसो आ रही है उस हिसाब से सरसो के भाव आपको पिछले साल जितने तो नहीं मिल पाएंगे लेकिन हल्का उछाल देखने के लिए मिल सकता है। क्योकि खाद्य तेल की मार्किट में अभी तेल की मांग बढ़ रही है। और भविष्य में खाद्य तेल की मांग अधिक होती है तो हो सकता है की सरसो के भाव में तेजी देखने के लिए मिल सकती है। पिछले साल सरसो के भाव 8000 रु प्रति किवंटल तक चले गए थे। इस बार सरसो का बुआई क्षेत्रों में भी इजाफा हुआ है और उत्पादन काफी अधिक रहा है। और मार्किट में जब किसी वस्तु की आवक अधिक होती है तो उसके भाव निचे जाते है ये फैक्ट है। लेकिन मांग और उत्पादन में यदि संतुलन बना रहता है तो भाव भी संतुलित रहते है। आपको इस समय जो सरसो की आवक हो रही है उसके हिसाब से पिछले साल के भाव मिलना मुश्किल है

आज के सरसो के भाव

  • रेवाड़ी मंडी – 5800
  • सिरसा मंडी – 5200
  • कोटा मंडी – 5411
  • बरवाला मंडी – 6200
  • नंदवाई मंडी – 5802
  • खैरथल मंडी – 6110
  • उचाना मंडी – 6000
  • रामगढ़ मंडी – 5101
  • मेड़ता मंडी – 5983
  • हनुमान गढ़ मंडी -5671
  • आदम पुर मंडी – 5533
  • सिवनी मंडी – 5655
  • नोहर मंडी – 5442
  • संगरिया मंडी – 5352
  • रामगंज मंडी – 5458
  • अनूप गढ़ मंडी – 5511
  • जयपुर मंडी – 6000

 

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *