Mandi Bhav

सरसो की बिक्री से पहले देखे ये रिपोर्ट, मंडियों में सरसो में तेजी मंदी की पूरी रिपोर्ट

बेमौसम बारिश की वजह से सरसो की फसल में किसानो को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन फ़िलहाल मार्किट में सरसो के भावो में आई तेजी से किसानो के लिए थोड़ी राहत मिल सकती है। सरसो अपने नुय्नतम स्तर पर 5300 रु प्रति किवंटल से 5825 रु प्रति किवंटल तक आ चुकी है। इससे पहले सरसो समर्थन मूल्य से भी कम बिक रही थी आज इस पोस्ट में सरसो के भाव के साथ सरसो मार्किट की पूरी जानकारी आपको देने वाले है चलिए देखते है सरसो मार्किट में क्या चला रहा है ।

सरसो के तेल की कीमतों में बदलाव

शुक्रवार को सरसो के तेल की मांग बाजारों में बढ़ी है जयपुर कंडीशन की सरसो के भाव मार्किट में 75 रु तक बढे है। सरसो तेल की मांग बढ़ने से सरसो के भाव में भी उछाल आया है सरसो 5825 रूपये प्रति किवंटल तक बिक रही है लेकिन हरियाणा में सरसो का भाव 5308 रु , भरतपुर ,इ सरसो का भाव 5400 रु दिल्ली लारेन्स रोड सरसो का भाव 5600 रु तक बोले गए है सरसो की आवक में भी कमी आई है पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से मंडियों में सरसो की आवक कम हो रही है शुक्रवार को सरसो की आवक साढ़े चार लाख बोरियो की हुई है

सरसो का प्लांटों पर भाव

बाजार में सरसो के तेल की मांग में मजबूती आने के बाद तेल मिलो में सरसो के भाव में 375 रु तक की बढ़ोतरी हुई है शुक्रवार को आगरा BP प्लांट पर सरसो के भाव में 50 रु की तेजी दर्ज की गई है इसके साथ ही सलोनी प्लांट पर सरसो के भाव 6250 रु प्रति किवंटल दर्ज किये गए है इसमें 25 रु की बढ़ोतरी देखी गई है। गोयल कोटा प्लांट में सरसो के भाव 50 रु की बढ़ोतरी के साथ 5650 रु प्रति किवंटल के पर हो चुके है

मंडियों में सरसो के भाव

नोहर सरसो मंडी भाव5100/ रु प्रति किवंटल
घड़साना सरसो मंडी भाव5045/ रु प्रति किवंटल
पीलीबंगा सरसो मंडी भाव5101/ रु प्रति किवंटल
श्री गंगानगर सरसो मंडी भाव5125/ रु प्रति किवंटल
सादुलपुर LAB 38 सरसो मंडी भाव5000/ रु प्रति किवंटल
श्रीमाधोपुर सरसो मंडी भाव5300/ रु प्रति किवंटल
बारा सरसो मंडी भाव5500/ रु प्रति किवंटल
अलवर सरसो मंडी भाव5500/ रु प्रति किवंटल
सुमेरपुर सरसो मंडी भाव5500/ रु प्रति किवंटल
नजफगढ़ सरसो मंडी भाव5000/ रु प्रति किवंटल
जोधपुर सरसो मंडी भाव5380/ रु प्रति किवंटल
नागौर सरसो मंडी भाव5000/ रु प्रति किवंटल
मुरैना सरसो मंडी भाव5050/ रु प्रति किवंटल
ग्वालियर सरसो मंडी भाव5150 / रु प्रति किवंटल
अलीगढ़ सरसो मंडी भाव5050 / रु प्रति किवंटल

सरसो खल और तेल के भाव

शुक्रवार को जयपुर मार्किट में सरसो कच्ची घानी और एक्सपेलर तेल के भावो में हल्की तेजी आई है कच्ची घानी और एक्सप्लेर के भाव में तीन रूपये की बढ़ोतरी के साथ 1108 रु और 1098 रु प्रति दस किलो हो चुके है। मार्किट में सरसो की खल के भाव में तेजी आई है सरसो खल 40 रु तेजी के साथ 2570 रु प्रति किवंटल हो चुकी है। मंडियों में सरसो की आवक घट रही है

सरसो के भावों में आगे तेजी रहेगी या नहीं

एक अप्रैल से विदेशो से तेल आयात पर शुल्क लागु हो जायेगा शुल्क मुक्त तेल आयात बंद हो जायेगा। इससे घरेलु मार्किट में तेजी देखने के लिए मिल सकती है। और मौसम की वजह से भी सरसो की फसलों को काफी नुकसान हुआ है जिससे सरसो की क्वालिटी और तेल की मात्रा पर असर होगा। सरसो के फ़िलहाल के ट्रेंड को देखते हुए आगे सरसो के भाव बढ़ने के पुरे आसार है विदेशी बाजारों में अभी मजबूती बानी हुई है जिससे सरसो के भाव ऊपर जाने की पूरी उम्मीद है लेकिन सरसो के भाव में हलचल बनी रह सकती है क्योकि आवक कम और जयादा हो रही है। इससे भावों पर असर होना तय है

विदेशी बाजारों का रुख कैसा है

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पाम तेल की कीमतों में कमी देखी जा रही है लेकिन सोया के भाव तेज हुए है मलेशिया में पाम तेल के उत्पादन में कमी के साथ ही निर्यात में बढ़ोतरी हो सकती है। मलेशिया में पाम तेल उत्पादों के उत्पादन में 22.9 प्रतिशत की गिरावट आई है बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, BMD पर पाम का जून महीने का वायदा अनुबंध का रेट 30 रिंगिट यानी 0.79 प्रतिशत घटकर 3,758 रिंगिट प्रति टन रह गया । जबकि चीन के डालियान का सोया तेल वायदा अनुबंध 0.92 प्रतिशत तेज हुआ

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *