Mandi Bhav

पिछले साल के मुकाबले 1725 रूपये तक घटे सरसो के भाव , देखे आज के ताजा भाव

इस साल सरसो का बम्पर उत्पादन हो रहा है। और इसकी वजह से सरसो का भाव समर्थन मूल्य से भी कम हो गया है। पिछले साल से 1725 रुपए प्रति किवंटल से कम के भाव में सरसो बिक रही है। इस साल सरसो का भाव पांच हजार रूपये के आस पास चल रहा है जो की पिछली साल के मुकाबले काफी कम है। शनिवार को मंडियों में एक लाख कट्टे सरसो की आवक हुई थी।

किसान इस बार सरसो के भाव को लेकर काफी परेशां है। इस बार सरसो का भाव समर्थन मूल्य से भी कम चला गया है। और अभी मार्किट में खाद्य तेल के भावो में काफी गिरावट आई है जिसके कारन सरसो के भाव और अधिक निचे जाने की संभावना है। पिछले साल 22 लाख 80 हजार किवंटल सरसो का उत्पादन हुआ था और जिले में सरसो की फसल की बुआई एक लाख 20 हजार हेक्टेयर में हुई थी वही पर इस साल सरसो का उत्पादन 33 लाख किवंटल होने का अनुमान है। और इस साल एक लाख 50 हजार हेक्टेयर पर सरसो की बुआई की गई है

इस बार बढ़ा सरसो का रकबा

इस साल को पिछले साल से जोड़ कर देखे तो इस साल 30 हजार हेक्टेयर जमीं पर अधिक फसल की बुआई की गई है। जिसके कारण सरसो का उत्पादन बढ़ गया है और भाव भी कम हो चूका है। मंडी व्यापार संघ क वर्ग अध्यक्ष मनीष लश्करी ने बताया कि पाम का उत्पादन अधिक होने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पाम ऑयल 164 से लुढ़ककर 94 रुपए किलो रह गया है। सरसों का तेल 153 से गिरकर 109 रुपए चल रहा है। शनिवार के दिन भामाशाह मंडी में सरसो के भाव 100 रूपये तक कम रहे वही धान के भाव में 100 रूपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई शनिवार को मंडी में 45 हजार बोरी सरसो की आवक हुई थी।

आगरा मंडी में सरसो का भाव 7350 रूपये प्रति किवंटल चल रहा है , अलवर में 7350 , आगरा बीपी में सरसो के भाव में 50 रूपये बढ़ोतरी के साथ 7250 रु प्रति किवंटल, भरतपुर मंडी में सरसो 6500 रु , जयपुर मंडी सरसो 6750 , दिल्ली मंडी सरसो 6500 रु , रायसिंहपुर मंडी सरसो का भाव 6200 रु , श्री गंगानगर मंडी सरसो का भाव 6171 रु , सिरसा मंडी में सरसो का भाव 6000 रु , आदमपुर मंडी 6300 रु , भट्टू मंडी – 6261 रूपये प्रति किवंटल रहा है।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *