Latest News

13 और 18 मार्च को हो सकती है भयंकर बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

आने वाले दिन किसानो के लिए मुश्किल भरे हो सकते है। मौसम विभाग की तरफ से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश , बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र राज्य शामिल है। 13 मार्च से लेकर 18 मार्च के बीच देश के इन राज्यों में मौसम के हालत ख़राब हो सकते है। बिहार के कुछ हिस्सों में हलकी बारिश होने की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

तेलगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में हालत होंगे ख़राब

मौसम विभाग के अनुसार तेलगाना , महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश राज्य में बारिश के साथ ओले आने की संभावना जताई जा रही है। 13 मार्च से लेकर 18 मार्च के बीच तेज हवाओ के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना बन रही है।

हिमाचल में बर्फ़बारी

मौसम विभाग ने 12 मार्च से 13 मार्च के बीच हिमाचल राज्य में बर्फ़बारी और दिल्ली राज्य में अगले सप्ताह तक बारिश होने की संभावना जताई है। क्योकि हिमालय क्षेत्रों से पश्चिमी विक्षोभ के कारन दिल्ली में बारिश की अधिक संभावना बन रही है।

मध्य प्रदेश में मौसम के हालात

प्रदेश में तीन मार्च से मौसम में बदलाव शुरू हुए थे उसके बाद पांच मार्च से मौसम अधिक खराब हो गया और कई जिलों में बारिश हुयी है। इसके साथ ही तेज हवाओ के चलते गेहू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। भोपाल , इंदौर, जबलपुर, मंदसौर , राजगढ़, बड़वानी सहित बीस से अधिक जिलों में ओले गिरने के साथ बारिश आयी है और इससे किसानो की फसलों में काफी नुकसान हुआ है । ज्यादा नुकसान सरसो और गेहू की फसल को हुआ है

राजस्थान के हालात

राजस्थान के बाड़मेर, जालोर जिले में तो काफी हालात ख़राब हो चुके है ओले से सारी फसल खराब हो चुकी है। किसानो का काफी नुकसान हो चूका है। राजस्थान में 10 मार्च के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है दस मार्च के बाद गर्मी का असर फसलों पर देखने के लिए मिल सकता है

15 मार्च के बाद बनेगा नया विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च के बाद अरब से आने वाली हवाओ के कारन मध्य प्रदेश राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसमें बैतूल, खरगोन , बड़वानी जिले शामिल है। और ये विक्षोभ 18 मार्च तक एक्टिव रहेगा। इन दिनों तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। साथ में ही ओले गिरने की संभावना बन रही है। इसलिए किसानो को अलर्ट जारी किया गया है। की यदि फसल काट ली गई है तो उसको जल्दी से सुरक्षित करे।

[bdp_post grid=”2″ show_date=”false” show_author=”false” show_tags=”false” show_comments=”false” show_category=”false” show_content=”false” limit=”4″ category=”mandi-bhav” pagination=”false”]

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *