Latest News

प्याज बिक रहा है 3512 रूपये किलो, सोने के बराबर हुआ प्याज

भारत में प्याज की कीमते न के बराबर चल रही है लेकिन पाकिस्तान और फिलीपींस जैसे देशो में प्याज खरीदना इतना महंगा हो चूका है की लोग इसकी समग्लिंग करने लगे है। प्याज की तुलना सोने से होने लगी है।

फिलीपींस एक ऐसा देश है जहा पर प्याज का इस्तेमाल बहुत अधिक होता है। इस देश में प्याज के रेट इंडियन रूपये की हिसाब से 3512 रूपये किलो प्याज हो चूका है। फिलीपींस देश में लोग अधिकतर सब्जी और खाने के लिए बीफ का इस्तेमाल करते है और इसमें वो लोग लाल प्याज का जम कर उपयोग करते है। प्याज का इतना अधिक रेट देश में होने वाली मौसमी मार के कारण प्याज की फसल नष्ट होने के कारण हुई है। इस टाइम हालत ये है की फिलीपींस में मीट सस्ता हो चूका है और प्याज के दाम आसमान छू रहे है। यही हाल इस समय पाकिस्तान का है पाकिस्तान में तो प्याज मिलना ही मुश्किल हो चूका है और पाकिस्तान की इकॉनमी तो इतनी डाउन हो चुकी है की लोग खाने की चीजों के लिए तरस रहे है।

प्याज की समग्लिंग होने लगी है

प्याज इन देशो में इतना महंगा हो चूका है की लोग इसकी स्मगलिंग करने लगे है फिलीपींस देश में दिसम्बर के महीने में करीब पचास हजार किलो प्याज को पकड़ा गया था। जो की ट्रको में अन्य सामान के निचे भरकर ले जाया जा रहा था। लोग इसकी स्मगलिंग करके लाखो रूपये कमा रहे है आम पब्लिक को प्याज 3512 रूपये किलो के हिसाब से मिल रही है। मार्किट में प्याज नहीं आने के कारण इतना रेट बढ़ गया है। इसके साथ ही अन्य देश तुर्की , मोरक्को में भी यही हाल चल रहा है। जितने भी यूरोपियन देश है उनमे पिछले साल पढ़े सूखे और मौसम की वजह से फसले ख़राब हो चुकी थी जिसकी वजह से इन देशो की मार्किट में प्याज के दाम आसमान छू रहे है। प्याज की मांग अधिक है और पूर्ति न के बराबर हो रही है।

ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है इसलिए इन्हे भी पढ़े
[feed url=”https://kisanyojana.org/” number=”10″]

नीदरलैंड है दुनिया का सबसे बड़ा प्याज निर्यातक देश

पिछले साल से चल रहे रसिया और यूक्रेन के बीच युद्ध से भी प्याज के भाव और अन्य सब्जियों के भाव पर असर पड़ा है। और यूरोपियन देशो में जो सबसे अधिक सूखे की मार पड़ी थी उसमे नीदरलैंड के कई हिस्से शामिल है जिसमे प्याज का उत्पादन बहुत अधिक होता है। और सूखे की वजह से इन हिस्सों में प्याज का उत्पादन कम हुआ है जिसके कारण नीदरलैंड ने प्याज का निर्यात कम किया है। जनवरी और फरवरी में नीदरलैंड की तरफ से थोक मूल्य 0.70 डॉलर (58 रुपए) प्रति किलोग्राम की दर से निर्यात किया गया था

रूस और यूक्रेन युद्ध का असर

विशेषज्ञों के अनुसार रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से पूरी दुनिया में इसका असर देखने के लिए मिल रहा है। और उनका कहना ये है की अभी तो ये शुरुआत है यदि युद्ध जल्दी बंद नहीं हुआ तो इससे भी बुरे दिन आने वाले है। सब्जियों की कमी हो जाएगी लोग प्याज के लिए तरस जायेंगे। इन देशो में अभी प्याज आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही है। और हालत इससे भी गंभीर होने वाले है।

भारत में प्याज के हाल

पूरी दुनिया में प्याज को लेकर हाहाकार मचा हुआ है लेकिन इंडिया में प्याज का कोई भाव ही नहीं मिल रहा है किसान वर्ग भारत में प्याज के भाव को लेकर परेशां है। वही पर पाकिस्तान में प्याज 250 रूपये किलो मिल रहा है। दिल्ली में प्याज के दाम 5 से 6 रूपये किलो मिल रहे है। वही पर पूना में प्याज के दाम 10 से 12 रूपये किलो मिल रहे है भारत में प्याज के हालत इतने ख़राब हो रहे है की किसान इसको सड़को पर फेक रहे है। और अन्य देशो में प्याज सोने के भाव बिक रही है। थोक के रेट में जब कोई किसान प्याज बेचने जा रहा है तो उसको 2 से 3 रूपये किलो का भाव मिल रहा है।

कारोबारी वर्ग का क्या कहना है

भारत में इस टाइम प्याज के दाम बहुत ही निचे जा चुके है किसान वर्ग को प्याज की लागत के बराबर भी दाम नहीं मिल पा रहे है। उनके द्वारा खेती में किये गए खर्चे तक वसूल नहीं हो पा रहे है। ऐसे में कारोबारियों का कहना है की सरकार की तरफ से एक्सपोर्ट का ऑप्शन खोल देना चाहिए अगर बाहर देश की प्याज को भेजा जाता है तो इसकी अच्छी कीमत मिल सकती है और किसान वर्ग की फसल भी अच्छे दामों में बिक जाएगी। सरकार की तरफ से जल्द से जल्द ऐसे कदम उठाने चाहिए और प्याज एक्सपोर्ट की व्यस्था की जानी चाहिए

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *