Latest News

17 लाख सरकारी कर्मचारी होंगे आज हड़ताल पर, पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर हड़ताल जारी

महाराष्ट्र राज्य की सरकार और राज्य के कर्मचारियों के बीच पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर मामला उलझ गया है। आज राज्य से करीब 17 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले जायेंगे। इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सरकारी कामकाज ठप हो रहे है। TOI के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बातचीत में थोड़ी प्रगति होने के बाद सोमवार को हड़ताल की पुष्टि की गई।

सरकारी कर्मचारी संघ के महासचिव का कहना है की हमें सरकार की तरफ से किसी प्रकार का आश्वासन नहीं बल्कि एक निति घोषणा चाहिए जिसमे ओल्ड पेंशन स्कीम को लागु किया जाना चाहिए। इस हड़ताल में राज्य सरकार के, जिला परिषद्, शिक्षा परिषद् के कर्मचारी शामिल है। सोमवार के दिन विपक्ष के नेता अजित पवार और विधान परिषद् के नेता अम्बादास ने और उप मुख़्यमंत्री फडणसीव और सिंदे ने हड़ताल यूनियन से बातचीत की थी।

वही पर महाराष्ट्र के मुक्यमंत्री एकनाथ सिंदे ने कहा है की हम ओल्ड पेंशन स्कीम के बारे में अध्यन करने के लिए एक समिति का गठन करेंगे जो जल्द से जल्द इस OPS पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। महाराष्ट्र सरकार का कहना है की वो OPS के खिलाफ नहीं है। राज्य सरकार कर्मचारियों के हितो के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

क्योकि कर्मचारियों का सरकार को चलने में अहम् योगदान होता है। हम ओल्ड पेंशन स्कीम के खिलाफ नहीं है। जल्द ही इसके लिए कोई ना कोई समाधान निकाल लिया जायेगा , इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है की जिन भी राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम लागु करने की बात कही गई है उन राज्यों ने अभी तक इसके लिए कोई रोड मैप घोषित नहीं किया है।

फ़िलहाल महाराष्ट्र में OPS विपक्ष के लिए एक बड़ा मुद्दा बन चूका है। देवेंद्र फडणवीस का कहना है की सरकार नहीं चाहती की किसी भी सेवानिवृत कर्मचारी के साथ अन्याय हो सरकार का रुख बधावादी नहीं है।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *