Latest News

बेमौसम बारिश से 50% फसल ख़राब होने पर मिलेगी 32000 हजार की राहत राशि

ओलावृष्टि के कारण किसानो की लाखो रूपये की फसल खत्म हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है की जिन किसानो की 50 प्रतिशत से अधिक ख़राब हुई है उनको सरकार की तरफ से 32 हजार रु की राहत राशि जारी की जाएगी। इसके साथ ही फसल का बीमा राशि भी दी जाएगी। 32 हजार रूपये की राशि बीमा राशि के अतिरिक्त होगी , शिवराजसिंह चौहान ने किसानो को कहा है की वो चिंता न करे उनको में हर संकट से बाहर निकालूंगा , मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को फसलों के नुकसान का सर्वे करने का आदेश जारी किया है

मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान अत्यधिक बारिश और ओलावृष्टि के वजह से ख़राब हुए फसलों का जायजा लेने के लिए विदिशा जिले के गुलाबगंज तहसील के पटवारीखेड़ी , मुदारागनेश, घुरड़ा , मढ़ीचौबीसा गांव में पहुंचे थे। वहा पर फसलों का हाल देख कर उन्होंने किसानो को आश्वासन दिया है उन्होंने कहा है की किसान चिंता न करे उनको आपदा के समय अकेला नहीं छोड़ा जायेगा। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। सभी प्रभावित जिलों में तुरंत प्रभाव से सर्वे का कार्य जारी हो चूका है। और सभी किसानो की फसलों का पारदर्शी तरीके से सर्वे किया जायेगा। और जिन किसानो की फसलों में नुकसान हुआ है उसकी पूरी लिस्ट पंचायत भवन में जारी की जाएगी और किसान का कोई भी सवाल या आपत्ति होगी तो उसका वही पर समाधान किया जायेगा।

मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान ने कहा है की जिन किसानो की फसल बारिश और ओलावृष्टि की वजह से 50 प्रतिशत से ज्यादा ख़राब हुई है उनको प्रति हेक्टेयर 32000 और बीमा राशि अलग से , जिन किसानो को पशुधन का नुकसान हुआ है उनको गाय और भैंस के लिए 37000 हजार रु , भेड़ बकरी का नुकसान होने पर 4000 रु और पक्षी पालन करने वालो को प्रति पक्षी नुकसान के रूप में 100 रु की राशि दी जाएगी। और इस आपदा के दौरान यदि किसी किसान या व्यक्ति के घर छतिग्रस्त हुए है तो उनको आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी

किसानो को कर्ज चुकाने के लिए अधिक समय दिया जायेगा

मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान ने किसानो को बैंक से लिए लोन के लिए ब्याज की दर बिलकुल माफ़ करने की बात कही है और साथ ही बैंक का कर्जा चुकता करने के लिए समय को भी बढ़ाया जायेगा।

प्रभावित किसानो की बेटी की शादी में आर्थिक सहायता राशि

जिन किसानो का नुकसान हुआ है उनको सरकार की तरफ से चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 56000 रु की राशि प्रदान की जाएगी। श्री शिव राज सिंह चौहान ने कहा की वो जानते है जब किसान का नुकसान होता है तो उन पर क्या बीतती है उनकी कठोर मेहनत पर पानी फिर जाता है। उनके जीवन पर संकट आ जाता है। और ऐसे में हम उनके साथ खड़े है

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *