Latest News

समर्थन मूल्य में सरकार ने की बढ़ोतरी, इन 92 मंडियों में सरसो की सरकारी खरीद हूई शुरू

हरियाणा सरकार की तरफ से की जाने वाली सरसो की सरकारी खरीद प्रदेश की 92 मंडियों में शुरू हो चुकी है। लेकिन शुरुआत में सरकारी खरीद थोड़ी धीमी रही है। इसकी वजह सरसो में नमी होना बताया गया है। राज्य की रेवाड़ी, बावल, कोसली मंडी में सरसो में नमी होने के कारण खरीद का कार्य शुरू नहीं हो पाया था

इन मंडियों में कोई किसान नहीं पंहुचा सरसो बेचने

प्रदेश में झज्जर , महम , दादरी, बाढड़ा , महेन्दर गढ़ , रोहतक की मंडियों में पहले दिन कोई भी किसान सरसो की बिकवाली के लिए नहीं आया। जबकि सरकार के किसान पोर्टल पर हजारो किसानो ने पंजीकरण करवा रखा है वही पर जींद मंडी में कुल 100 किसान अपनी फसल को लेकर सरसो मंडी में आये थे। हालाँकि प्रदेश में सरकारी खरीद करने वाली समिति हैफेड के कर्मचारी भी ढीले नजर आये। कई जिलों में हैफेड के कर्मचारी सासरो खरीद केंद्र पर नहीं पहुंचे

हैफेड की तरफ से कमर्शियल खरीद में लाल सरसो का भाव 4900 से 5100 रूपये तक किसानो को मिल रहा है। लेकिन सरकार की तरफ से MSP रेट 5450 रूपये सरसो के लिए तय किया गया है। राज्य में अभी के समय में सबसे अधिक मांग पिले सरसो की हो रही है। और किसानो को इसके दाम भी अच्छे मिल रहे है। पिले सरसो के दाम 5700 रूपये से अधिक चल रहे है। सरसो मंडी में सरकार की तरफ से खरीद तो शरू हूई है लेकिन कई जगह सरसो में नमी अधिक आ रही है तो कही पर किसान नहीं पहुंच रहे है। और कई जगह तो ई पोर्टल में दिक्कत की वजह से सरसो की खरीद में दिक्क्त हो रही है।

MSP में सरकार ने की बढ़ोतरी

इस समय मार्किट में सरसो के दाम काफी कम चल रहे है। पिछले साल के मुकाबले इस बार भाव 15 सौ रूपये से कम तक मिल रहे है सरकार की तरफ से समर्थन मूल में इस बार 150 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल के मुकाबले सरकार ने इस बार समbर्थन मूल्य को बढ़ाया है इससे किसानो को फायदा होगा सरकार ने पहले सरसों की खरीद के लिए 28 मार्च की तारीख तय की थी लेकिन किसानों की मांग के चलते किसी कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पिछले दिनों 15 मार्च से एमएसपी पर सरसों की खरीद शुरू करने की घोषणा की थी।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *