Latest News

विदेशो में बढ़ी खाद्य तेल की मांग से सरसो के भाव में आई तेजी , जानिए कितना और बढ़ सकते है भाव

मौसम की वजह से देश में सरसो की फसल आज भी खेतों में पड़ी है। काटने के बाद बारिश होने की वजह से फसल भीग गई है और जब तक तेज धुप नहीं निकलेगी तब तक उसको थ्रेसर से निकलवा नहीं सकते है। और इसकी वजह से मार्किट में सरसो की जितनी मांग है उतनी सरसो पहुंच नहीं रही है विदेशो में भी सरसो की मांग बढ़ने से सरसो के भावो में उछाल आया है मरुधर एजेंसी ने आवक और क्रशिंग जारी की है जिसमे देश में सरसो का कुल उत्पादन और स्टॉक की जानकारी दी गई है। आज इसका विश्लेषण हम करने वाले है।

सोमवार के सरसो , सोयाबीन के भाव में उछाल का कारण विदेशो में खाद्य तेल की मांग बढ़ना है सोमवार को मलेशियन पाम आयल वायदा बाजार अपने उच्चतम बढ़त के साथ बंद हुआ है। इसमें 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखी गई है। बर्षा मलेशिया (BMD) पर पाम आयल का जून महीने का अनुबंध पर 3.3 प्रतिशत तेजी (124 रिंगिट) से बढे है इसमें प्रति किवंटल 3885 रिंगिट की तेजी देखने के लिए मिली है। वही पर शिकागो बोर्ड ऑफ़ ट्रेड में भी खाद्य तेल (सोयाबीन तेल) में
2.0 प्रतिशत तक का उछाल देखने के लिए मिला है।

और इसका परिणाम ये हुआ की सोमवार को जैसे ही बाजार खुले तो सरसो के भाव में तेजी आ गई और तेल मिलो ने सरसो की खरीद शुरू कर दी जिससे घरेलु बाजारों में लगातार तेजी बनीं हुई है। राजस्थान के जयपुर में कंडीशन सरसो के भाव में तेजी दर्ज की गई है कंडीशन सरसो के भाव 64 रु के उछाल के साथ 5,925 रुपये तक पहुंच गए है।। भरतपुर और दिल्ली में भी सरसो के भाव में 54 रु की तेजी देखी गई है भरतपुर में 5500 रु और दिल्ली में सरसो के भाव 5700 रु प्रति किवंटल तक पहुंच चुके है।

प्लांटों पर मांग का असर

मौसम की वजह से सरसो की आवक काफी हद तक कम हुई है और विदेशी बाजारों में खाद्य तेल की मांग बढ़ने से तेल मिलो ने सरसो की खरीद बढ़ा दी है जिससे सरसो के भाव में तेजी बनीं हुई है। सलोनी प्लांट पर सरसो के भाव 6400 रु प्रति किवंटल तक पहुंच चुके है यह पर 50 रु की तेजी दर्ज की गई है। वही पर आगरा BP प्लांट पर भी सरसो के भाव में तेजी दर्ज की गई है। सरसो के भाव में 50 रु की तेजी के साथ आगरा BP प्लांट में 6200 प्रति किवंटल पहुंच गए है। गोयल प्लांट में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई है। गोयल प्लान में सरसो के भाव 100 रु की तेजी के साथ 5800 रु तक पहुंच गए है

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *