Latest News

सरसो, चना, मसूर का समर्थन मूल्य जारी, 1 अप्रैल से शुरू होगी सरसो की खरीद

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सरसो का न्यूनतम मूल्य जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से एक अप्रैल के बाद सरसो की सरकारी केन्द्रो पर खरीद शुरू की जाएगी। सरकार की तरफ से 5450 रूपये प्रति किवंटल की दर से सरसो खरीदी जाएगी। इसके लिए किसानो का पंजीकरण अनिवार्य है। वही पर चने की फसल की खरीद के लिए सरकार की तरफ से 5335 रूपये प्रति किवंटल , मसूर की फसल के लिए 6000 रु प्रति किवंटल की दर से सरकारी खरीद होगी
मंगलवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं अपर मुख्य सचिव गोकुल देवेश चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही किसानो को फसलों के बीज का वितरण भी किया जाना है इसके लिए सरकार की तरफ से नेफेड के जरिये खरीद की जानी है।

हरियाणा में खरीद केन्द्रो की सूचि

हरियाणा सरकार की तरफ से 20 मार्च को सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद है। सरकारी खरीद केंद्र डबवाली , खेड़ा डबवाली , ऐलनाबाद , सिरसा , चौटाला , डीग , कागदाना , जमाल , ओढां, चोपता , नाथूसरी , खारिया कालावाली में सरसो खरीद के केंद्र बनाये गए है। इन सभी सरकारी खरीद केन्द्रो पर लैब के हिसाब से MSP पर सरसो की खरीद की जानी है। जिन लोगो ने पंजीकरण करवा लिया है वो लोग इन क्रय केन्द्रो पर अपनी फसल बेच सकते है।

आज का सरसो का भाव क्या रहा मंडियों में

आज राजकोट मंडी में सरसो का भाव 4600 रूपये प्रति किवंटल रहा है। राजस्थान जयपुर मंडी में सरसो का भाव 4850 रूपये प्रति किवंटल , मेड़ता सिटी में पिली सरसो का भाव 5260 रूपये प्रति किवंटल , मेरठ मंडी में सरसो का भाव 5260 रु , कानपूर मंडी में 5200 रु , बैतूल मंडी में सरसो का भाव 5140 रु ललितपुर मंडी में सरसो का भाव 5190 रूपये प्रति किवंटल रहा है।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *