Pashu Palan

मुर्गी पालन के लिए सबसे अच्छी नस्ल , साल में देती है 300 अंडे , देगी तगड़ा मुनाफा

जो लोग मुर्गी पालन का कार्य करते है उनके लिए ये नस्ल काफी अच्छा मुनाफा दे सकती है। ऑस्ट्रेलियन नस्ल की ये मुर्गी साल में 300 तक अंडे देती है। और इनकी इम्युनिटी काफी अच्छी होती है इनमे बीमारी भी बहुत कम आती है और इसके चूजे बड़े होने में काफी कम समय लेते है

किसान खेती के साथ साथ पोल्ट्री फार्मिंग का काम भी कर सकते है और जो युवा बेरोजगार है उनके लिए तो ये कार्य काफी मुनाफेदार होता है सरकार की तरफ से भी पॉल्ट्रीफामिंग के लिए लोन की सुविधा दी जाती है। सरकार इस व्यवसाय पर काफी जोर दे रही है लेकिन आपको मुर्गी पालन में नस्ल की जानकारी होनी जरुरी है नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। क्योकि एक तो मुर्गियों में बीमारी अधिक आती है और एक इसके अंडे उत्पादन की दर जो होती है उससे आपके व्यवसाय पर काफी असर होता है। तो आज मुर्गी की एक ऐसी नस्ल के बारे में आपको बताने वाले है जो की आपको तगड़ा मुनाफा देगी और इसमें बीमारी भी बहुत कम आती है और इसके चूजे बहुत कम समय में बड़े हो जाते है

ऑस्ट्रेलियन नस्ल की मुर्गी

कई बार हम मुर्गी पालन में जानकारी नहीं होने पर भी बिज़नेस को शुरू कर देते है लेकिन इससे आपको नुकसान होता है। या फिर आपको उतना अधिक मुनाफा नहीं हो पाता है जितना आपने सोचा था इसके लिए आपको सही नस्ल का चुनाव करना होगा तभी आपको फायदा होने वाला है। इसके लिए आप रोड आइलैंड रेड मुर्गी की नस्ल को चुन सकते है। इसमें आपको अधिक खर्चा करने की जरुरत नहीं होती है

अंडे देने की क्षमता

रोड आइलैंड रेड की बात करे तो ये एक ऑस्ट्रेलियन नस्ल है और इसकी अंडे देने की क्षमता काफी अधिक होती है। ये सालाना करीब 300 अंडे देती है। इसके साथ ही इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता इतनी अधिक होती है की जल्दी से इन पर बीमारियों का असर नहीं होता है और मुर्गी के मरने का खतरा कम हो जाता है जिससे आपको नुकसान नहीं होता है। इसके साथ ही इस नस्ल के जो चूजे होते है वो काफी तेजी के साथ कम समय में बड़े होते है। जिससे आपका बिज़नेस कम समय में अधिक तरक्की करता है इसके लिए आपको छोटे स्तर पर भी इस नस्ल का पालन कर सकते है। इसके लिए अधिक जगह की जरुरत नहीं होती है

12 रु तक बिकता है इसका अंडा

अगर भारतीय मार्किट की बात करे तो इस नस्ल की मुर्गी का अंडा 10 से 12 रु में बिक जाता है इसके साथ ही इसके चिकन का रेट भी काफी अच्छा मिलता है। इस नस्ल के साथ आप पोल्ट्री फार्म खोल कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *