Mandi Bhav

बिगड़े मौसम से सरसो की आवक घटी , सरसो के भाव में हल्की बढ़ोतरी, देखे आज के ताजा भाव

देश भर में बिगड़े मौसम की वजह से मंडियों में फसलों और सब्जियों की आवक पर काफी असर पड़ा है। सरसो का मंडी में आवक भी काफी कम हो रही है और मार्किट में खाद्य तेल की मांग के बढ़ने से सरसो के कीमत में हल्का सा उछाल देखने के लिए मिला है। इसका एक कारण और भी है किसानो में बढ़ती नाराजगी, इस समय सरसो का भाव MSP मूल्य से भी कम चल रहा है जिसके कारण किसान वर्ग में रोष बढ़ रहा है किसान अपनी सरसो की फसल को मंडी में नहीं ला रहे है। कुछ मौसम का भी प्रभाव पड़ा है। आज के जो भी सरसो के भाव मंडी में रहे है उनकी पूरी जानकारी निचे दी गई है। तो आइये जानते है आज देश भर की मंडियों में क्या भाव रहा है

देश में सरसो मंडी भाव

सरसो के भाव में हल्का सा उछाल आने के बाद अबोहर मंडी में सरसो का भाव 5584 रु प्रति किवंटल तक जा पंहुचा है। इसके आलावा अन्य मंडी – ऐलनाबाद मंडी में सरसो 5200 रु प्रति किवंटल , कॉमन मंडी में सरसो 5420 रु प्रति किवंटल , डीग मंडी में 5230 रु कुम्हेर मंडी में 5380 रु, नेवई मंडी में 5532 रु , ग्वालियर मंडी में 5463 रु , गंगापुर मंडी में 5420 रु , नागौर मंडी में 5300 रु , डिसा मंडी में 5200 रु , महेश कोटा मंडी में 5700 रु , मेड़ता सिटी मंडी में 5540 रु , जयपुर मंडी में 5365 रु , चरखी दादरी मंडी में 5230 रु , गंगानगर मंडी में 5340 रु , केकड़ी मंडी में 5650 रु जोधपुर मंडी में 5300 रु , भरतपुर मंडी में 5252 रु , बरवाला मंडी में 5135 रु हिसार मंडी में 5200 रु , शमशाबाद मंडी में 5600 रु , सलोनी मंडी अलवर में 5455 रु , मंदसौर मंडी में 5180 रु , नीमच मंडी में 5235 रु , रतलाम मंडी में 5200 रु प्रति किवंटल का भाव रहा है।

सरसो के भाव मंडियों में आवक और मार्किट में खाद्य तेलों की मांग पर निर्भर करता है। यदि इसी तरह से मौसम का हाल रहता है और मार्किट में सरसो की आवक कम होती है तो सरसो के भाव में और अधिक उछाल आने की संभावना है। सरकारी खरीद के शुरू होने पर सरसो के भाव MSP रेट के लगभग होने की संभावना है

[feed url=”https://kisanyojana.org/category/mandi-bhav/” number=”10″]

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *