Sarkari Yojana

UP : किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट जारी, अपना नाम देखे

सरकार की तरफ से किसानो के लिए काफी योजनाओ को चलाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य में सरकार की तरफ से अभी किसान ऋण मोचन योजना चलाई जा रही है जिसमे किसानो का KCC का दो लाख तक का लोन माफ़ किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के लाखो किसानो को लाभ मिलने वाला है। इसकी लिस्ट जारी हो चुकी है। जिन किसानो का नाम इस लिस्ट में आया है वो इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। इसके लिए स्टेप वाइज जानकारी इस पोस्ट में दी गई है।

उत्तर प्रदेश में जितने भी किसान है सबके लिए सरकार की तरफ से होली के बाद नए एलान किये गए है। प्रदेश सरकार की तरफ से सीमांत किसानो के कर्जे को माफ़ क्या जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई ज रही किसान कर्ज माफ़ी योजना के तहत जो छोटे किसान है उनके बैंक, और अन्य समिति के कर्ज को माफ़ किया जा रहा है। इसमें किसान क्रेडिट कार्ड से लिया गया लोन भी शामिल है। और ये किसान वर्ग के लिए काफी अच्छी राहत भरी खबर है।किसान-कर्ज-माफी-लिस्ट

किसान कर्ज माफ़ी योजना

प्रदेश सरकार इस समय लाखो किसानो का कर्जा माफ़ कर रही है। इस योजना से सरकार की तरफ से उन सभी किसानो को लाभ दिया जा रहा है जिनका किसान क्रेडिट कार्ड और बैंको से कृषि लोन लिया गया है। इस योजना से सरकार पर काफी बोझ पड़ने वाला है लेकिन जिन लोगो ने 2 लाख रूपये तक का कर्ज ले रखा है सरकार की तरफ से इसको माफ़ किया जायेगा।

किसान ऋण मोचन के लिए नियम

  • सरकार की तरफ से चलाई जा रही इस योजना के कुछ नियम और शर्ते है जो किसान वर्ग को पूर्ण करनी होती है उसके बाद उनका कर्ज माफ हो पायेगा
  • इस योजना के तहत सिर्फ वही किसान शामिल हो सकते है जो उत्तर प्रदेश राज्य में आते है।
  • इसके साथ ही इस योजना के तहत सिर्फ छोटे सीमांत किसानो का कर्ज माफ़ होगा।
  • इसमें पांच एकड़ से अधिक जमीं वाले किसान शामिल नहीं होंगे
  • इस योजना के तहत सिर्फ 2 लाख रूपये तक का कर्जा सरकार की तरफ से किसानो का माफ़ किया जाने वाला है
  • इस योजना के तहत सिर्फ उन किसानो का कर्ज माफ़ होगा जिन्होंने साल 2016 से पहले बैंको से कर्ज लिया था।

अब तक कितने किसानो का कर्ज माफ़ हो चूका है

अगर बात मिडिया रिपोर्ट की हो तो उनके अनुसार 8600000 किसानों को इस किसान ऋण मोचन योजना का फायदा अब तक मिल चूका है। लेकिन जिन किसानो को इस योजना के तहत लाभ नहीं मिला है तो इसके लिए टाइम टाइम पर सरकार की तरफ से लिस्ट जारी की जाती है। तो इसमें आपको अपना नाम चेक करते रहना है। हो सकता है आपका नाम बाद में इस लिस्ट में जोड़ा गया हो

किसान कर्जमाफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे

  • जिन किसानो का कर्जा माफ़ नहीं हुआ है वो किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।
  • इसके लिए किसानो को https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाना है।
  • होमपेज पर आपको Karj Mafi New List 2023 का विकल्प देखने को मिलेगा
  • किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट के पेज पर जाने के बाद आपको इसमें जो जानकारी आपसे मांगी गई है वो पूर्ण रूप से भरनी है
  • इसके बाद आपको निचे सबमिट का बटन मिलता है इस पर आपको जानकारी को सबमिट करना है
    सबमिट करने के बाद आपके सामने एक लिस्ट ओपन हो जाती है।
  • इसमें आपके एरिया के सभी किसानो के नाम होते है। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।

किसान कर्ज माफ़ी योजना के लिए शिकायत कैसे दर्ज करे

यदि किसी किसान को इस योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत है तो वो ऑनलाइन इसके लिए अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसके लिए किसानो को उत्तर प्रदेश राज्य की किसान कर्ज माफ़ी की वेबसाइट पर विजिट करना है।

  • https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/index.html पर जाने के बाद आपको होम पेज पर Complaint का ऑप्शन मिलता है
  • इस पर आपको जाना है। यहाँ पर एक फॉर्म खुलेगा
  • इसमें आपको अपनी शिकायत लिखनी होती है
  • जो की आप हिंदी और इंग्लिश दोनों में लिख सकते है
  • इसके बाद सबमिट कर देना है
  • आपको एक शिकायत संख्या प्राप्त होगी। इसको सेव कर लेना
  • इसके बाद आप समय समय पर अपनी शिकायत का स्टेटस देख सकते है।
  • जल्द ही आपको समस्या का समाधान भी होता है।

हमने इस पोस्ट में आपको कर्ज माफ़ी लिस्ट में नाम देखने के पुरे स्टेप बता दिए है। यदि आपको किसी भी प्रकार के सवाल पूछने है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *