Latest News

3 लाख रूपये प्रति किलो है इस फसल का भाव , किसान कमा सकते है तगड़ा मुनाफा

दुनिया का सबसे महंगा मसाला है केसर और मेडिकल क्षेत्र में इसकी काफी मांग होती है केसर का आयल दिल के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है और मार्किट में इसकी कीमत लाखो रूपये में होती है आज इस पोस्ट में केसर की खेती के बारे में आपको पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। केसर की खेती कहा पर की जा सकती है और इसके लिए किस प्रकार का तापमान चाहिए होता है ये सब आज यहाँ पर जानेंगे

केसर

देश में केसर की खेती मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश राज्य के हिस्सों में होता है लेकिन कृषि वैज्ञानिकों ने ऐसी किस्मे तैयार की है जो मैदानी क्षेत्रों में भी हो सकती है। इसके लिए तापमान को नियंत्रित करने की जरुरत होती है।

केसर की खेती के लिए भूमि का चुनाव

केसर की खेती करने के लिए दोमट और बंजर भूमि काफी उत्तम होती है। और इसके साथ ही केसर उस स्थान पर अच्छी पैदावार देती है जहा पर जल रुकता नहीं है। जलभराव से केसर के पौधे खत्म होने लग जाते है। और इसके साथ ही केसर को कम पानी की जरुरत होती है

केसर की खेती के लिए सही समय

केसर की खेती के लिए नार्मल तापमान की जरुरत होती है इसमें न तो अधिक गर्मी की जरुरत होती है और न ही अधिक सर्दी की। इसके लिए सही समय जुलाई का महीना होता है। जुलाई के महीने के मध्य में केसर की बुआई की जा सकती है। केसर की खेती में कंद की बुआई होती है। इसमें कंद को भूमि में लगाया जाता है।

केसर के लिए गड्डे की बनावट

केसर की फसल के लिए खेत में गड्डे तैयार करने होते है। इसके लिए किसान छह से सात सेंटीमीटर तक का गड्डा तैयार करे और इन गड्डे की बीच की दुरी एक सेंटीमीटर होनी चाहिये। इससे फसल का उत्पादन अधिक मिलेगा। केसर की फसल तीन से चार महीने में तैयार होती है। और प्रति हेक्टेयर दो किलोग्राम तक फूल निकल आता है और इसकी कीमत लाखो रूपये में होती है

केसर की फसल के लिए सिंचाई

केसर के कंद लगाने के 15 दिन में दो से तीन बार इसकी सिंचाई की जाती है। केसर के खेती के लिए कम से कम 8 घंटे धुप की जरुरत होती है और अधिक ठण्ड होने से केसर का पौधा खत्म हो जाता है इसलिए नार्मल ठण्ड की जरुरत इन खेती के लिए सही है। इसके साथ ही गोबर की खाद केसर के पौधो के लिए अच्छा उर्वरक का कार्य करता है इससे केसर की गुणवत्ता बढ़ती है और फसल के दाम भी काफी अच्छे मिलते है

कितने रूपये में बिकता है केसर

केसर की खेती प्रति हेक्टेयर दो किलो तक का उत्पादन देती है। और केसर की एक किलो की कीमत करीब तीन रूपये तक होती है। मार्किट में केसर की काफी मांग होती है आपको केसर की फसल को कही जाकर बेचने की जरुरत नहीं होती है व्यापारी खुद आपकी फसल खेतो से ही खरीद लेते है।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *