Latest News

15 मार्च से शुरू होगी सरकारी खरीद, 5450 रुपए प्रति किवंटल सरकारी भाव निर्धारित

अभी के समय में सरसो का भाव समर्थन मूल्य से भी कम चला गया है। हरियाणा में हैफेड की तरफ से 15 मार्च से सरसो की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। लेकिन सरकार की तरफ से पहले कहा गया था की 28 मार्च को सरसो की सरकारी खरीद को शुरू करेंगे लेकिन अब 15 मार्च से सरकारी खरीद शुरू होगी। पिछली साल की बात करे तो सरसो के भाव अच्छे मिल रहे थे

दो साल पहले सरसो के भाव 8 हजार रूपये प्रति किवंटल के ऊपर चले गए थे लेकिन इस साल सरसो के भाव समर्थन मूल्य से भी कम चल रहे है। इस बार सरसो की बुआई क्षेत्र में काफी इजाफा देखने के लिए मिला है। पिछली बार सरसो 22 हजार हेक्टेयर भूमि पर बोई गई थी लेकिन इस बार सरसो की बुआई का दायरा बढ़ गया है। इस बार 25 हजार हेक्टेयर भूमि पर सरसो की बुआई हुई है। जिसके कारण उत्पादन बढ़ गया है। सरकार की तरफ से इस बार MSP रेट को 400 रूपये तक बढ़ा दिया गया है।

सरसो की फसल बेचने के लिए किसानो ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवा रखा है। इस बार 45 हजार किसानो ने इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। जिसमे आठ हजार किसान ऐसे है जिन्होंने सिर्फ सरसो के लिए पंजीकरण करवाया है। निजी फर्म जो वो किसानो को सरसो में नमी बताकर कम भाव में सरसो की खरीद कर रहे है।

किसानो का कहना है की सरकार यदि समय पर सरसो की खरीद शुरू करती है तो सरसो के सही भाव उनको मिल सकते है। सरसो की सरकारी खरीद 15 मार्च से शुरू हो रही है और इसके लिए सरसो का न्यूनतम भाव 5450 (MSP) रखा गया है।

इस बार सरसो की कटाई जल्दी होने से मंडी में सरसो की आवक भी जल्दी हुई है जिसके कारण निजी फर्म किसानो से सरसो में नमी बताकर कम दाम पर सरसो खरीद रहे है इसलिए कृषि विभाग की तरफ से सरसो की सरकारी खरीद जल्दी शुरू करने की बात कही गई है।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *