Weather News

हरियाणा के 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी , नारनौल में भारी ओलावृष्टि

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। हरियाणा के चार जिलों में शुक्रवार को हलकी बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओ के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। गुरुवार को नारनौल में ओले के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है।

IMD ने जानकारी दी है की हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओ का रुख रहेगा। सुबह के समय में कैथल , कर्नल , पानीपत , जींद जिलों में हलकी बारिश हुई है

इन जिलों में जारी हुआ है येलो अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा राज्य के गुरुग्राम , पलवल , फरीदाबाद , रोहतक , सोनीपत, पानीपत , फतेहाबाद , हिसार , चरखी दादरी , रेवाड़ी में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है।

गेहू की फसल में हो सकता है नुकसान

मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से किसानो की गेहू की फसल में नुकसान होने की सम्भावना बढ़ रही है। गेहू की फसल पक कर तैयार खड़ी है। और मौसम के बिगड़े मिजाज से फसल पर काफी बुरा असर हो सकता है। तेज हवाओ और ओले की संभावना ने किसानो की चिंता बढ़ा दी है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है की किसान अभी गेहू की फसल में सिचाई न करे। तेज हवाओ के कारण गेहू की फसल में नुकसान होने की पूरी संभावना है। और जिन किसानो ने अपनी फसल की कटाई की हुई है उसको सुरक्षित स्थान पर रखे , बारिश और ओले की वजह से फसल के ख़राब होने की अधिक संभावना बन रही है। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट देखने के लिए मिली है।

22 मार्च से भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना

देश में अभी कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाओ का रुख बना हुआ है लेकिन 22 मार्च के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने की संभावना बन रही है जिसके कारण देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले और तेज हवाओ के चलने की संभावना बन रही है।

हिसार कृषि विश्वविद्ययालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष ML खीचड़ ने बताया है की पश्चिमी विक्षोभ का असर 17 मार्च से 20 मार्च के बिच अधिक रहेगा राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज चमक के साथ ओले और तेज हवाओ का रुख रहेगा।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *