Weather News

भयंकर बारिश के साथ ओलावृष्टि, 80 फीसदी सरसों बर्बाद, किसान लगे रोने, देखें कल रात का खौफनाक मंजर

बीते शनिवार की रात हरियाणा के किसानों के लिए काल बनकर आई और एक झटके में किसानों के सपनो की लेकर चली गई। सुबह जब किसान अपने खेतों में गए तो चारों और उनकी बर्बादी का खौफनाक मंजर उनके सामने था और कोई कुछ नहीं कर पा रहा था। सभी किसानों की सरसों और गेहूं की फसल को रात कको हुई भयंकर ओलावृष्टि ने तबाह कर दिया।

शनिवार की रात को अचानक से आसमान में बदल आये तो रात को तेज बारिश के साथ में मोटे मोटे ओले गिरने लगे। ओलावृष्टि बंद होने का नाम ही नहीं ले रही थी और इधर सभी किसान अपने घर में भगवान् से प्रार्थना कर रहे थे की किसी तरह से ये बंद हो जाए। लेकिन जब तक ओलावृष्टि बंद हुई तक तक किसान बर्बाद हो चुके थे। किसानों का कहना है की जिस हिसाब से रात को ओलावृष्टि हुई है वैसी ओलावृष्टि पिछले 50 साल के इतिहास में देखने को नहीं मिली है।

कहां कहां गिरे ओले

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बीती शनिवार की रात को हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम ने भयंकर उत्पात मचाया है और किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, हिसार के साथ साथ अम्बाला में भारी तबाही हुई है। इस ओलावृष्टि के चलते इन जिलों में किसानों की सरसों की और गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है।

मौजूदा समय में हरियाणा में सरसों की फसल पकने लग रही है और कई जगहों पर पिछले दो दिन से तेज हवा चलने के कारन फसल तिरछी गिर चुकी है। ऐसे में रात को हुई ओलावृष्टि ने सरसो की फसल में लगभग 80 फीसदी तक का नुक्सान कर दिया है वहीँ गेहूं की फसल में भी 70 फीसदी तक का नुक्सान देखने को मिल रहा है।

खेतों में बिछी बर्फ की चद्दर

हरियाणा के हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, अम्बाला, सोनीपत और फतेहाबाद में किसानों के खेतों में रातको हुई भयंकर ओलावृष्टि के चलते फर्फ की सफ़ेद चद्दर बन गई और इससे भारी नुक्सान हुआ है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार सबसे ज्यादा नुक्सान सरसों की फसल को हुआ है क्योंकि सरसों अब पकने लग रही है और जरा सी तकार के चलते फली टूट जाती है और सरसों के दाने बिखर जाते है।

शनिवार की रात को मौसन विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार में 26 मिली बारिश दर्ज हुई है वहीं रोहतक में 47 मिमी बारिश हुई है। सोनीपत की अगर बात करें तो वाहन पर 9 फीसदी और अम्बाला में 24 फीसदी बारिश दर्ज हुई है। इसके अलावा हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद, करनाल, चरखी दादरी और कुरुक्षेत्र के अलावा जींद में भारी बारिश के साथ में ओलावृष्टि हुई है।

किसानों ने मांगा मुआवजा

किसानों की गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरफ से बर्बाद हो चुकी है और इसके चलते अब किसान सरकार की तरफ उम्मीद की नजरों से देख रहे है। किसानों ने बर्बाद हुई फालसों के लिए सरकार से मुवावजे की मांग की है। हरियाणा के खरखौदा के 45 गावों में फसल पूरी तरफ से बर्बाद हो चुकी है वहीं राई के भी लगभग 28 गावों की फसल पूरी तरफ से बर्बाद हो चुकी है।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *