Weather News

मौसम : हरियाणा के 22 जिलों में भारी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

चंडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इन तीन जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है। हरियाणा के 19 जिले ऐसे है जहा पर मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके साथ ही हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका है हरियाणा में 1 मार्च से अब तक 33.5 MM बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 126 प्रतिशत ज्यादा है।

एक अप्रैल से मौसम में तब्दीली

हरियाणा चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अप्रैल की शुरुआत से ही पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के कई जिलों पर पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। तीन से चार अप्रैल के बाद तेज बारिश के साथ अंधड़ आ सकते है इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है

इन जिलों में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हुई है

हरियाणा के रेवाड़ी , सिरसा , पानीपत, गुरुग्राम, भिवानी , चरखी दादरी में तेज बारिश दर्ज की गई है। आज हरियाणा के 22 जिलों में मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे गेहू की फसल पर असर होने की अधिक संभावना है।

प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

गुरुग्राम, रेवाड़ी, रोहतक, झज्झर , पलवल , फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत जिले में गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही पश्चिमी हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, हिसार, चरखी दादरी में येलो अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। हरियाणा के पंचकूला , अम्बाला और यमुनानगर को छोड़ कर बाकि के उत्तर हरियाणा के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है

2 अप्रैल से होगा मौसम में भारी बदलाव

हरियाणा में दो अप्रैल से चार अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव होने की संभावना है इस दौरान बारिश और तेज हवाओ का दौर रहा सकता है। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *