Weather News

हरियाणा और आस पास के क्षेत्रों में तेज हवाओ के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी

प्रदेश राजधानी चंडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा और उससे लगते अन्य प्रदेशो की जिलों में अगले पांच दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है

हरियाणा के कई जिलों में आगामी 5 दिनों तक के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के क्षेत्रों में हलकी बारिश के साथ हवा का रुख तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से इन क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के कई जिलों का तापमान अभी के समय में 30 से ऊपर जा चूका है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक 14 मार्च को रेवाड़ी , गुडगाँव, झज्जर, नूह , पलवल, रोहतक, पानीपत, हिसार, चरखी दादरी जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

हरियाणा के कई जिलों में तापमान बढ़ा

हिसार, अम्बाला , मेवात जिलों में तापमान 30 से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों में हल्की बारिश के बाद तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने के लिए मिलेगी। हरियाणा के नारनौल में अब तक सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल

झारखण्ड राज्य में कही कही पर हलकी बारिश हो सकती है। 12 मार्च के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। तेज धुप और तापमान बढ़ सकता है।

दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हल्के बादल छाए रहेंगे , 14 मार्च से 16 मार्च के बीच हलकी बारिश होने की संभावना है मौसम में हल्का उतर चढ़ाव बना रहेगा। अधिकतम तापमान दिल्ली में 32 के आसपास रहने के आसार है

उत्तर प्रदेश राज्य में मौसम का हाल

राज्य के लखनऊ जिले में तापमान 33 के आसपास रहने के आसार है उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ में मौसम साफ रहेगा। गाजियबाद में तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश राज्य में हल्की बारिश के साथ बर्फ़बारी देखने के लिए मिल सकती है। अधिकतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने के आसार है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

पश्चिम बंगाल , मणिपुर , ओडिसा , त्रिपुरा राज्य में बारिश के आसार बन रहे है इन राज्यों में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। बिहार, झारखण्ड, और उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार है।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *