1200 लीटर तक दूध देती है ये गाय, पशुपालन के लिए सर्वोत्तम गाय की नस्ल
जो लोग पशुपालन करते है उनके लिए गिर गाय की नस्ल का पालन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। गिर गाय नस्ल राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात राज्य में अधिकतर पायी जाती है। इस गाय के शरीर पर सफ़ेद रंग के धब्बे होते है और गाय का रंग लाल होता है। गाय प्रति ब्यांत औसत 1200 लीटर दूध देती है।
गिर गाय के लिए चारा
किसी भी पशु के लिए चारे की व्यस्था उसकी खुराक के अनुसार की जाती है। और अधिकतर पशुओ को चारे में हरा फलीदार चारा खिलाना अच्छा होता है और चारे में प्रोटीन, ऊर्जा , खनिज पदार्थ और विटामिन की भरपूर मात्रा होनी जरुरी है। इसके साथ ही आप पशु को मक्की , गेहू का चारा भी दे सकते है हरे चारे में पशु को बरसीम , नेपियर घास , सूडान घास खिला सकते है
गिर गाय की खाशियत
गिर गाय के कान काफी लम्बे और निचे की और लटके होते है। शरीर का आकार बड़ा होता है औसत वजन 385 किलोग्राम तथा ऊंचाई 130 सेंटीमीटर तक पाई जाती है। शरीर का रंग लाल और शरीर पर धब्बे के निशान होते है
गिर गाय की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अधिक होती है जल्दी से इनको कोई बीमारी नहीं होती है। और तीन वर्ष की आयु होने के बाद गाय बछड़ा देने के लायक हो जाती है
दूध के मामले में उत्तम
अगर गाय का अच्छे तरीके से ध्यान रखा जाता है। सही मात्रा में चारा खिलाया जाता है तो गिर गाय दूध के मामले में अन्य गायो से अच्छा दूध उत्पादन देती है एक ब्यांत में गिर गाय 1200 लीटर दूध देती है। गुजरात के एक डेयरी फार्म में गिर गाय के प्रतिदिन 36 लीटर तक दूध देने का रिकॉर्ड है। वही पर ब्राजील की गिर नस्ल से 50 लीटर दूध प्रतिदिन लिया जा रहा है
गिर गाय की कीमत
गिर गाय की कीमत 90 से साढ़े तीन लाख रूपये तक होती है। लेकिन कई बार आर्थिक मंडी की वजह से गिर गाय की कीमत कम भी हो जाती है। लेकिन नार्मल कीमत एक लाख से तीन लाख के बिच होती है गिर गाय का दूध सर्वोत्तम माना जाता है इसलिए इसके दूध की कीमत काफी अधिक होती है इसके दूध में औषधीय गुण होते है। जिसकी वजह से इसकी मांग भी काफी अधिक होती है बाजार में गिर गाय का दूध प्रति लीटर 60 रु से 200 रु तक बिकता है।