बेरोजगारों को 3 हजार, महिलाओं को 2 हजार, और 200 यूनिट फ्री, देखे चुनावी घोषणा पत्र
बहुत ही जल्द चुनाव आने वाले है और इसको लेकर हर पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है वही पर कर्णाटक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधान सभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है
विधान सभा चुनाव आने वाले है और इसके लिए हर पार्टी वादों का पिटारा जनता के लिए लेकर आई है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्णाटक में विधान सभा चुनावो के लिए घोषणा पत्र जारी किया है इसमें उन्होंने दो सौ यूनिट बिजली आम जनता को देने की बात की है
जो की पार्टी की तरफ से दी जाएगी इसके साथ ही जो लोग ग्रेजुएट है उनके लिए दो साल के लिए तीन हजार रु हर महीने और जो लोग डिप्लोमा धारक है और बेरोजगार है उनको पंद्रह सौ रु प्रति महीने दिए जाने का वादा पत्र में घोषणा की गई है
घोषणापत्र जारी करते समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की इन वादों का लाभ जनता को मंत्री मंडल की पहली बैठक में ही लागु कर दिया जायेगा ‘
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में घोषणा की है कि उनकी सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपए दिए जाएंगे। बेरोजगार स्नातकों को 2 साल के लिए 3,000 रुपए प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। नियमित… pic.twitter.com/kQwxm0gEb4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2023
ये है घोषणा पत्र में किये गए वादे
- जनता को दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त
- परिवार में मुखिया महिला को दो हजार रु हर महीने मिलेंगे
- दूध पर सब्सिडी दर बढ़ाई जाएगी जिसको पांच रु से सात रु किया जायेगा
- BJP के बनाये अन्यायपूर्ण कानून रद्द होंगे
- रात के समय ड्यूटी करने वाले पुलिस वालो को पांच हजार रु भत्ता
- नफरत फ़ैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई
- बेरोजगारों को तीन हजार रु भत्ता
- पुरानी पेंशन बरई के कर्मचारियों के लिए लागु होगी
- नई शिक्षा निति आएगी
- महिलाओ को निशुल्क BMTC और KSRTC में यात्रा की सुविधा मिलेगी