Pashu Palan
पशुओ के लिए जानलेवा होता है लंगड़ा बुखार, समय से पहले लगवाए ये टिका
![animatal news](https://kisanyojana.org/wp-content/uploads/2023/04/animatal-news-780x470.webp)
गर्मी के मौसम में पशु में कई तरह की बीमारिया हो जाती है इसमें सबसे घातक बीमारी है लंगड़ा बुखार और ये इतनी घातक है की इसमें पशु की मौत भी हो जाती है और ये बीमारी गाय , भैंस, भेड़ में अधिकतर आती है इस बीमारी से जो छह महीने से दो साल तक की आयु के पशु होते है वो चपेट में आ जाते है ये रोग अप्रैल से जून के महीने में अधिक फैलता है। जिससे पशु को काफी दिक्कत होती है और कई बार तो पशु की 24 घंटे के अंदर मौत तक हो जाती है
लंगड़ा रोग के लक्षण
- जिन पशुओ को ये रोग होता है वो खाना पीना बहुत कम कर देते है या फिर छोड़ देते है
- पशु के शरीर में सूजन आ जाती है खासकर पिछले और आगे के पैरो पर सूजन आती है
- पशु के शरीर की चमड़ी टाइट हो जाती है जहा सूजन होती है वहा पर चमड़ी में सूखापन आ जाता है
- पशु के शरीर का तापमान अत्यधिक हो जाता है और बुखार काफी तेज होता है
- गाय में ये बीमारी अधिक देखने के लिए मिलती है।
लंगड़ा बुखार से बचाव
- पशु को लंगड़ा बुखार का टिका लगवाना जरुरी है इसको वर्षा ऋतू से पहले लगवाना जरुरी है
- जिन पशुओ में लंगड़ा बुखार की बीमारी हो चुकी है उनको अलग स्थान पर रखे
- जहा पर पशु को रखते है वहा साफ सफाई का खास ध्यान रखे
- इस बीमारी में पशु को विशेष देखभाल की जरुरत होती है। पशु को आराम मिलता जरुरी है
- अगर घर में चार महीने से तीन वर्ष तक का पशु है तो इसका टिका जरूर लगवाना चाहिए