Latest News

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करे, बहुत ही आसान तरीका

यदि आप देश के किसी भी हिस्से में राशन कार्ड के तहत लाभ लेना चाहते है तो इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड अपने राशन कार्ड से लिंक करना जरुरी है। इसके लिए आपको पूरी प्रोसेस विस्तार से निचे बताई गई है।

सरकार की तरफ से वन नेशन वन राशन कार्ड का सिस्टम चलाया जा रहा है जिसके तहत किसी भी राज्य का नागरिक अन्य राज्य में राशन कार्ड के तहत लाभ ले सकता है। इसके लिए आपको अपने राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करवाना अनिवार्य है।

वन नेशन वन राशन कार्ड़ के लिए आधार कार्ड को कैसे जोड़े

जो लोग एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते रहते है और काफी टाइम तक दूसरे राज्य में रहते है उनके लिए सरकार की तरफ से वन नेशन वन राशन कार्ड की सुविधा दी गई है।

  • इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको अपने राज्य की खाद्य एवं वितरण विभाग की वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर स्पेशल सर्विस का ऑप्शन सभी राज्यों की वेबसाइट में मिल जाता है।
  • इसमें आपको राशन कार्ड लिंक तो आधार कार्ड का ऑप्शन मिलता है।
  • इसमें आपको जाना है। यहाँ पर आपसे राशन कार्ड के नंबर मांगे जाते है।
  • राशन कार्ड के नंबर देने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होता है
  • सर्च करने पर आपके राशन कार्ड का विवरण आ जाता है।
  • निचे आपको लिंक आधार कार्ड का ऑप्शन मिलता है। इस पर क्लिक करना होता है
  • फिर आपको आधार कार्ड नंबर देना है और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है
  • एक ओटीपी आपके फ़ोन पर आता है। जिसको यहाँ पर वेरीफाई करना है और अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इस तरह से आपका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक हो जाता है

वन नेशन वन राशन कार्ड का लाभ कैसे मिलेगा

जिस भी व्यक्ति को वन नेशन वन राशन कार्ड की सुविधा का लाभ लेना है उसके लिए आपको इसके लिए https://www.nic.in/infographs_post/one-nation-one-ration-card/ वेबसाइट पर पूर्ण जानकारी आपको मिल जाती है। हर राज्य की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट के माध्यम से आप ऑनलाइन इस सुविधा का लाभ ले सकते है। इसके लिए आपके पास राशन कार्ड का नंबर होना जरुरी है।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *