Latest News

10 Best Cow Breed In India – ये है भारत की सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय की नस्लें | नहीं जानते तो अभी जानलों

गिर गाय भी भारत में पाए जाने वाली गायों की ही एक नस्ल है जो की गिर वन क्षेत्र में पाई जाती है। साहीवाल की तरह ही गिर गाय की भी दूध देने की छमता बहुत अधिक होती है। गिर गाय का दूध भी प्रोटीन और वासा से भरपपोर होने के कारण डेरी फार्म करने वाले इसे बहुतायत मात्रा में अपने फार्म में रखते हैं। इस गिर गाय अपने एक स्तनपान के सीजन में लगभग 1600 लीटर दूध देती है।

10 Best Cow Breed In India – भारत देश में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। भारत में देशी गायों की बहुत सी ऐसी नस्लें है जो बहुत अधिक दूध देती है लेकिन बहुत से किसान भाइयों को इनके बारे में पता ही नहीं होता। देशी गायों की बहुत सी नस्लें है जो दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। आज इस आर्टिकल में हम आपको 10 देशी गाय की ऐसी नस्लों के बारे में बताने जा रहे है जो दूध देने के मामले से सबसे ऊपर गिनी जाती है और इतना ही नहीं इनका दूध भी बहुत ही पौष्टिक माना जाता है साथ में डेरी उत्पादों के लिए भी इनकी डिमांड बहुत अधिक हैं। तो चलिए देखते हैं की देशी गायों की वो कौन कौन सी नस्ले है जो सबसे अधिक दूध देती है।

10 Best Cow Breed In India – ये है भारत की सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय की नस्लें | नहीं जानते तो अभी जानलों

साहीवाल नस्ल की गाय – Which is better Gir or Sahiwal?

10 Best Cow Breed In India – साहीवाल गाय भारत और पाकिस्तानके पंजाब प्रान्त में पाई जाती है। साहीवाल गायों को इनके अधिक दूध देने की छमता के कारन ही जाना जाता है। साहीवाल गाय अपने एक ब्यात में यानि की एक स्तनपान के दौर में औसतन 2270 लीटर दूध देती है। साहीवाल गायों से उत्पादित दूध में बहुत ही उच्च गुणवत्ता होती है और इसके दूध में मख्खन और प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसकी इन्ही खासियतों की वजह से डेरी फार्म करने वालो की पहली पसंद है।

गिर नस्ल की गाय – 10 Best Cow Breed In India

10 Best Cow Breed In India – गिर गाय भी भारत में पाए जाने वाली गायों की ही एक नस्ल है जो की गिर वन क्षेत्र में पाई जाती है। साहीवाल की तरह ही गिर गाय की भी दूध देने की छमता बहुत अधिक होती है। गिर गाय का दूध भी प्रोटीन और वासा से भरपपोर होने के कारण डेरी फार्म करने वाले इसे बहुतायत मात्रा में अपने फार्म में रखते हैं। इस गिर गाय अपने एक स्तनपान के सीजन में लगभग 1600 लीटर दूध देती है।

लाल नस्ल की गाय – Which cow gives best quality milk?

10 Best Cow Breed In India – लाल सिंधी गाय भी साहीवाल गाय की तरह भारत और पाकिस्तान दोनों देशो में पाई जाती है। लाल सिंधी गाय को ये नाम इसके सिंध प्रान्त में उत्पत्ति के कारण मिला है। लाल सिंधी गाय अपने एक स्तनपान के समय में लगभग 1700 लीटर दूध देती है जो भी बहुत अधिक होता है। लाल सिंधी गाय के दूध में भी प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए डेरी फार्म के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

राठी नस्ल की गाय – Which breed cow gives more milk?

राठी गाय भी भारत में पाई जाने वाली गायों की ही एक नस्ल है। राठी गाय भारत के उत्तरी भागों में पाई जाती है। साहीवाल गाय की तरफ राठी गाय भी अपने एक स्तनपान सीजन में 2270 लीटर दूध देती है। राठी गायों का दूध भैंस के दूध की तरह वासा और प्रोटीन से भरपूर होता है। डेरी उत्पादों के लिए डेरी फार्म में इस गाय को बहुत अधिक रखा जाता है।

थारपारकर नस्ल की गाय

थारपारकर गाय हालांकि ऊपर बताई गई नस्लों से काम दूध देती है लेकिन फिर भी थारपारकर गाय अपने एक स्तनपान सीजन में लगभग 1250 दूध देती है। थारपारकर गाय के दूध में भी वसा और प्रोटीन बहुत प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डेरी फार्म के लिए थारपारकर गाय भी एक अच्छा विकल्प है।

हरियाणा नस्ल की गाय – 10 Best Cow Breed In India

जैसा की नाम में ही दीखता है ये गाय भारत के उत्तरी भाग यानि हरियाणा में पाई जाती है। दूध देने की छमता अधिक है इसलिए डेरी फार्मों में बहुत अधिक मिल जाएगी। हरियाणा गाय अपने एक स्तनपान सीजन में लगभग 1800 लीटर तक दूध देती है। हरियाणा गाय के दूध में भी अच्छी खासी मात्रा में वसा और प्रोटीन पाया जाता है। इसको भी डेरी फार्म में बहुत अधिक रखा जाता है।

कांकरेज नस्ल की गाय

कांकरेज मवेशियों की उत्पत्ति गुजरातराज्य से मानी जाती है। कांकरेज गाय अपने एक स्तनपान सीजन में लगभग 1600 लीटर दूध देती है। कांकरेज गायों द्वारा उत्पादित दूध वसा से भरपूर होता है और इसमें ठोस पदार्थों का प्रतिशत अधिक होता है। इस कारण से कांकरेज गाय के दूध से घी और अन्य डेयरी उत्पादों का उत्पादन अधिक होता है।

कृष्णा वैली नस्ल की गाय

कृष्णा वैली नस्ल गाय भी भारत में पाए जाने वाली गायों की ही एक नस्ल है। कृष्णा वैली नस्ल की गाय कर्नाटका में पाई जाती है। कृष्णा वैली नस्ल अपने एक स्तनपान सीजन में लगभग 950 लीटर दूध देती है और इस गाय के दूध में भी वसा और प्रोटीन बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है। हालांकि दूध देने की छमता काम होने के कारण डेरी फार्म में इसको प्राथमिकता नहीं दी जाती।

नागोरी नस्ल की गाय – 10 Best Cow Breed In India

जैसा की हमें नाम से ही पता चलता है ये गाय राजस्थान के नागौर में पाई जाती है। इस गाय के दूध में वसा की मात्रा इतनी अधिक नहीं होती और नागोरी नस्ल की गाय अपने एक स्तनपान के सीजन में लगभग 750 लीटर दूध देती है। छोटे डेरी फार्मों में ये गाय बहुत्तायत पाई जाती है।

खिल्लारी नस्ल की गाय

आखिर में बात करते हैं खिल्लारी नस्ल की गाय की। ये गाय महाराष्ट्र और कर्नाटक दोनों जगहों पर पाई जाती है। इस गाय के दूध में भी नागौरी गाय की तरफ वसा अधिक मात्रा में नहीं होती। ये गाय अपने एक स्तनपान सीजन में 400 लीटर तक दूध देती है। छोटे डेरी फार्मों में आपको देखने को मिल जाएगी।

तो दोस्तों ये थी भारत में पाई जाने वाली देशी गायों की 10 ऐसी नस्ले जो सबसे अधिक दूध देती है और जिनके दूध में वसा और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आपन अपने लिए इनमे से गाय खरीद सकते है और अपने डेरी फार्म का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। दोस्तों आपको हमारा ये आर्टिकल कैसे लगा हमें कमेंट करके जरूर बताना और यदि आप हमसे कोई सवाल पूछना चाहते हो तो निचे कमेंट करके पूछ सकते हो। हम जल्द से जल्द आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे। धन्यवाद – जय हिन्द – जय भारत

अन्य खबरे पढ़े

[feed url=”https://kisanyojana.org/category/kisan-yojana/feed/” number=”10″]

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *