Fasal Jankari

गन्ने की कौन सी किस्म सबसे अच्छी होती है? गन्ने की अधिक उपज के लिए क्या करें

गन्ने की खेती में अधिक पैदावार लेने के लिए किसानो को अपनी खेत की तयारी के समय जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए और खेत की जुताई पर पूरा ध्यान देना होगा। क्योंकि गन्ने की पैदावार कितनी होगी इसकी शुरुआत खेत की तयारी के साथ हो तय हो जाती है।

Farmers News – सभी किसान भाई हमेशा से यही कहते हैं की उनकी खेती से उपज अधिक हो और वे लोग भरपूर पैसा कमाई करें। इसके लिए जो भी तरीका उनको बताया जाता है वे सब उन तरीकों का इस्तेमाल करते है। बहुत से तरीके कारगर भी होते है और किसानो को लाभ भी मिलता है। लेकिन इसमें आपको उन्नत किस्मों पर भी ध्यान देना होता है और साथ में फसल के तौर तरीकों पर भी सही से ध्यान देना होता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको गन्ने की फसल में पैदावार अधिक कैसे लें उसके बारे में जानकारी देंगे और साथ में आपको गन्ने की सबसे अच्छी किस्म कौन सी है उसके बारे में भी जानकारी देंगे। इसलिए आप सभी किसान भाइयों से निवेदन है की इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें और पसंद आये तो इसको शेयर भी जरूर करें।

गन्ने की कौन सी किस्म सबसे अच्छी होती है?

जब बात गन्ने की सबसे अच्छी किस्म की होती है तो उसमे बहुत ध्यान से चुनाव किया जाता है। सबसे अच्छी मतलब पैदावार अधिक मिले इससे मतलब नहीं होता बल्कि पैदावार के साथ साथ में गुणवत्ता में भी अच्छी होनी जरुरी होती है तभी तो बाजार में आपको भाव अधिक मिलेगा। इसके साथ में फसल खेती के दौरान भी ज्यादा रोग ना लगे और आसानी से बिना किसी कठिनाई के आपकी फसल तैयार हो जाये ये भी तो देखना होगा। ये सब मिलकर ही तो गन्ने की किसी भी किस्म को उन्नत बनाएंगे।

गन्ने की सबसे अच्छी किस्म

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार किसी भी गन्ने की किस्म को जब विकसित किया जाता है तो उसमे सालों का समय लगता है फिर वो 10 साल भी हो सकता है। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान की तरफ से गन्ने की एक किस्म को विकसित किया गया है जिसका नाम CO13235 है और ये गन्ने की सबसे अच्छी किस्मों में गिनी जाती है। गन्ने की सबसे अच्छी किस्म CO13235 को गन्ने की दो किस्मों की ब्रीडिंग करने से बनाई गई है जिसमे MS6847 और CO1148 को शामिल किया गया है।

CO13235 किस्म में अच्छी बात ये है की ये बम्पर पैदावार तो किसानो को देती ही है साथ में इस किस्म में रोग प्रतिरोधक छमता बाकि दूसरी किस्म के मुकाबले में बहुत अधिक होती है। किसानो को इस किस्म से प्रति एकड़ में लगभग 34 टन के आसपास की पैदावार आसानी से मिल जाती है। गन्ने की इस किस्म में गन्ने में लगने वाला प्रमुख रोग लाल सदन रोग लगने के चांस बाउट कम होता है जिसके कारण किसानो को इस किस्म में बम्पर पैदावार मिलती है। फसल के बड़ा होने पर गन्ने के पौधे गिरते भी नहीं है और इस कारण से भी किसानो को नुकसान की बजाय इस किस्म में लाभ मिलता है।

गन्ने की अधिक उपज के लिए क्या करें

किसान भाई अपने गन्ने की फसल में अधिक उपज लेना चाहते है तो अच्छी किस्म का चुनाव करना इसके लिए पहला चरण होता है जिसका सभी को ध्यान रखना होता है। आपको उन्नत किस्म के बारे में तो हमने बता दिया इसलिए अब अधिक पैदावार देने वाले बाकि दूसरे कारकों पर भी ध्यान देना होगा।

गन्ने की खेती में अधिक पैदावार लेने के लिए किसानो को अपनी खेत की तयारी के समय जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए और खेत की जुताई पर पूरा ध्यान देना होगा। क्योंकि गन्ने की पैदावार कितनी होगी इसकी शुरुआत खेत की तयारी के साथ हो तय हो जाती है। अगर आप खेत की तयारी सही से नहीं करेंगे और उसमे खाद की मात्रा को सही से नहीं डालेंगे तो आपको फसल में पैदावार भी अधिक नहीं मिलेगी।

इसलिए किसान भाइयों को गन्ने की फसल से अधिक पैदावार लेने के लिए खेत में जैविक खाद का भरपूर मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपने खेत की मिटटी की तरफ भी ध्यान देना होगा क्योंकि गन्ने की अधिक पैदावार के लिए दोमट मिटटी सबसे अच्छी मानी जाती है। इसलिए गन्ने की खेती वहीँ पर करने में फायदा है जहां पर उस फसल के लिए उपयुक्त मिटटी भी हो। अगर आप गन्ने की खेती को भारी दोमट मिटटी में कर रहे है तो आपको पैदावार अधिक नहीं मिलेगा।

इसके अलावा अगर आप और अधिक जानकारी इसके बारे में लेना चाहते है तो आपके लिए यहां पर निचे वीडियो भी हमने उपलब्ध करवाया है जिसमे आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी की गन्ने की फसल में अधिक उपज लेने के लिए क्या करना चाहिए। आपको ये वीडियो एक बार जरूर देखना चाहिए।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *