Fasal Jankari

शुरू हो रही है गेहू की कटाई, जाने गेहू कटाई की लिए ख़ास मशीन कौन सी है

रबी सीजन की सफल पककर तैयार हो चुकी है। और किसानो ने कटाई के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। लेकिन आज का समय आधुनिक तकनीक का है। जिसके चलते काम काफी आसान हो चूका है। खेतो में खड़ी फसल को काफी कम समय में आधुनिक मशीनो के जरिये काट लिया जाता है। आज के समय में मार्किट में कई आधुनिक गेहू कटाई की मशीन आ रही है। जो काफी सस्ती भी है और किसानो को खुद की फसल कटाई के साथ साथ अन्य किसानो की फसल कटाई के जरिये कमाई का साधन भी बनती जा रही है। आइये जानते है मार्किट में कौन कौन सी मशीन उपलध है।

गेहू की कटाई मशीने

गेहूं की कटाई करने वाली कई तरह की मशीनी होती हैं, जहा पर अधिक क्षेत्र में गेहू की बुआई की जाती है उन क्षेत्रों में कंबाइन हार्वेस्टर का उपयोग होता है। कंबाइन हार्वेस्टर एक स्व-चालित मशीन है जो गेहूं की कटाई, थ्रेसिंग और सफाई एक ही बार में कर सकती है। ये काफी आधुनिक मशीन है जो कई मजदूरों का काम अकेले कर देती है। इसके साथ ही सभी कार्य एक साथ पूर्ण करती है । इससे किसानो का समय भी बचता है। इसकी कीमत काफी अधिक होती है। जो बड़े किसानो होते है। जिनके पास हजारो एकड़ जमीं पर खेती होती है वो लोग इसको खरीदते है। या फिर वो लोग खरीदते है जिनका व्यवसाय होता है।

रिपेर बाइंडर मशीन

रीपर बाइंडर कंबाइन हार्वेस्टर से काफी सस्ती होती है लेकिन ये ट्रेक्टर के जरिये चलती है। इसको बिना ट्रेक्टर के आप नहीं चला सकते है। इसलिए जिन किसानो के पास ट्रेक्टर की सुविधा है वो इस मशीन को खरीद सकते है । सरकार की तरफ से इस मशीन पर सब्सिडी की सुविधा भी दी जाती है। ये गेहू कटाई का कार्य पूर्ण करती। जो लोग छोटे स्तर पर खेती का कार्य करते है उनके लिए ये मशीन काफी अच्छी होती है। इसको छोटे छोटे मोड़ वाले खेतो में भी आसानी से चलाया जा सकता है।

स्वचालित रीपर बाइंडर मशीन

ट्रेक्टर के आलावा एक स्वचालित रीपर बाइंडर मशीन आती है। इसकी कटाई क्षमता ट्रेक्टर रीपर बाइंडर के मुकाबले कम होती है लेकिन इसमें गेहू कटाई के साथ साथ पुली बंधाई की सुविधा भी होती है। और इसमें के छोटा इंजन लगा होता है। जिसकी मदद से ये चलती है। इसको एक आदमी आसानी से चला सकता है। छोटे और मेड वाले खेतो में इससे कटाई अच्छे से की जा सकती है। इसमें 5HP का इंजन होता है। और ये सस्ती भी होती है।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *