Rajasthan Sarkari Yojana

किसानो के लिए फसल पंजीकरण हुआ शुरू, राजस्थान में 25 जून तक होंगे फसल पंजीकरण, एक अप्रैल से खरीद शुरू

राजस्थान राज्य में सरकार की तरफ से फसल पंजीकरण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जारी कर दिए गए है। राजस्थान के कोटा जिले में 20 मार्च से गेहू की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन सिस्टम को बनाया जा चूका है। खरीद की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन पूर्ण होंगी। किसानो को रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल को ओपन कर दिया गया। राज्य का कोई भी किसान अपनी फसल के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

रबी की फसल की कटाई शुरू होने वाली है। इस साल गेहू का समर्थन मूल्य सरकार की तरफ से जारी किया जा चूका है। और कोटा में 20 मार्च से सरकार की तरफ से (राजस्थान में पहला जिला है) गेहू की सरकारी खरीद की जाएगी। सरकारी क्रय केन्द्रो में अपनी फसल बेचने के लिए किसानो को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। सरकार की तरफ से पंजीकरण के लिए ऑनलाइन वेबसाइट को शुरू कर दिया गया है। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 25 जून है। सरकारी खरीद प्रदेश में कोटा को छोड़कर बाकि जिलों में एक अप्रैल से शुरू होगी और 30 जून तक चलेगी।

पंजीकरण करवाना अनिवार्य है

राजस्थान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में सरकार की तरफ से कम से कम समर्थन मूल्य 2125 रूपये रखा गया है। पंजीकरण के लिए सरकार की तरफ से वेब पोर्टल को ओपन कर दिया गया है। इसमें कोई भी किसान जिसके पास खुद की जमीं है वो अपनी फसल को बेचने के लिए यहाँ से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कोटा संभाग में 20 मार्च से और अन्य जिलों में एक अप्रैल से सरकारी खरीद शुरू होगी। और 30 जून तक ये सरकारी खरीद चलेगी। किसान 25 जून तक अपनी फसल के लिए पंजीकरण करवा सकते है।

फसल पंजीकरण पोर्टल

राजस्थान के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से https://food.rajasthan.gov.in/ को किसानो के पंजीकरण के लिए खोला गया है। इस वेबसाइट के जरिये आप ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है और इस वेबसाइट पर आप सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक ऑनलाइन पजीकरण कर सकते है।

पंजीकरण में दिक्कत आने पर क्या करे

यदि कोई किसान पंजीकरण करवाता है और किसी प्रकार की दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए कलेक्टर ऑफिस की तरफ से एक टीम बनाई जाएगी जो किसानो की मदद करेगी। इसमें राजस्थान के फ़ूड एवं आपूर्ति विभाग के कार्यकर्ता शामिल होंगे। किसान मंडी में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इन लोगो से सम्पर्क कर सकते है। किसानो की समस्या का समाधान ये टीम करेगी

किसान पंजीकरण के लिए जरुरी निर्देश

किसान के पंजीकरण के लिए जन आधार में कम से एक सदस्य का मोबाइल नंबर जरुरी है|
• पंजीकरण प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक ही करवाए जा सकेंगे |
• हेल्पलाइन Email ID rajasthanmsp[at]gmail[dot]com से संपर्क करे|
• पंजीकरण के 7 से 10 दिनों में उपज को बेचने हेतु पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS (संदेश) प्राप्त नहीं होने की दशा में सम्बंधित क्रय केंद्र पर संपर्क करें अथवा स्वयं के पंजीकरण संख्या/ जन आधार से विभाग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करें|
• किसान अपनी उपज बेचने हेतु पहचान पत्र की प्रति , नवीनतम मूल गिरदावरी, अनुबंध/किरायानामा/लीज की प्रति (किराये/लीज की भूमि/ बटाईदारी/ अनुबंध भूमि होने की दशा में) खरीद केंद्र पर साथ लायें |
• खरीद केंद्र पर प्रस्तुत गिरदावरी के विवरण का ऑनलाइन पंजीकरण के समय दिए गए विवरण से मिलान होने पर ही खरीद की जायेगी|
• फसल की खरीद का भुगतान किसान पंजीकरण के समय दिये गए बैंक खाते में ही किया जायेगा

[button color=”primary” size=”big” link=”https://food.rajasthan.gov.in/uploadedfiles/f5668a1f-1ddc-4820-b692-f8b7c076358f.pdf” icon=”” target=”true” nofollow=”false”]गेहू के लिए पंजीकरण करने का पूरा तरीका यहाँ पर बताया गया है इसको आप फ़ोन या लैपटॉप के माधयम से देख सकते है [/button]

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *