एक ही पौधे पर आलू, टमाटर और बैंगन की खेती शुरू | लोग हैरान है
डॉक्टर डीपी सिंह के अनुसार अब एक ही पौधे पर तीन तरह की सब्जी उगने में कामयाब हो गयेहै और इस तकनीक को नाम दिया गया है क्रॉस प्रजाति बिम्रट। यानि की अब आप केवल एक पौधा लगाएंगे और उससे अलग अलग तीन तरह की सब्जियों का आनंद ले पाएंगे। इसको अपने किचेन गार्डन में भी लगा सकते है।
Kisan News: जैसा की हम अपने हर आर्टिकल में आपको बताते हैं की भारत अब कृषि क्षेत्र में क्रांति ले आया है। रोजाना किसान भाई अलग अलग प्रकार की खेती करने में जुटे हैं। अब एक और नई खेती की तकनीक सामने आयी है जिसमे एक ही पौधे पर टमाटर और बैंगन की खेती होने लग गई है।
टमाटर और बैंगन सब्जियों में सबसे प्रमुख तौर पर देखे जाते है। एक तरफ जहाँ टमाटर के बिना कोई भी सब्जी बनाना संभव नहीं है वहीं बैंगन को भी सब्जियों में प्रमुख स्थान दिया गया है। ऐसे में जब दोनों ही एक ही पौधे से पैदा होनेलग जाएँ तो ये सोने पे सुहागा से कम नहीं है। लेकिन ये पॉसिबल हो गया है। ये कारनामा कर दिखाया है डॉ. डीपी सिंह जो की CSA यूनिवर्सिटी में सब्जी अनुसन्धान केंद्र में कार्यरत हैं। उनकी कई दिनों की कठोर मेहनत आखिर रंग ले ही आयी।
एक पौधे पर तीन प्रकार की सब्जियां
डॉक्टर डीपी सिंह के अनुसार अब एक ही पौधे पर तीन तरह की सब्जी उगने में कामयाब हो गयेहै और इस तकनीक को नाम दिया गया है क्रॉस प्रजाति बिम्रट। यानि की अब आप केवल एक पौधा लगाएंगे और उससे अलग अलग तीन तरह की सब्जियों का आनंद ले पाएंगे। इसको अपने किचेन गार्डन में भी लगा सकते है।
इस तकनीक के विकसित होने के बाद लोगों को बहुत ज्यादा फायदा होने वाला है। इस तकनीक से सबसे ज्यादा फायदा किसान भाइयों को होगा। क्योंकि एक ही पौधे से तीन तरफ की फसल होने का मतलब है की अब सिंचाई, खाद और देखभाल सबमे कमी आ जाएगी और किसान को जहां तीन तीन पौधों की देखभाल करनी होती थी, वहीं अब केवल एक ही पौधे से वो तीन फसल ले पायेगा। खाद और पानी भी अब किसान को एक पौधे में डालना होगा जिससे बच्चात भी काफी होगी।
भविष्य के लिए शोध जारी है
डॉक्टर डीपी सींग के अनुसार अभी तक हम इस एक पौधे पर आलू, टमाटर और बैंगन उगने में कामयाब हो गए है। भविष्य के लिए अभी शोध जारी है और शायद हम इससे ज्यादा भी फसल आने वाले समय में एक ही पौधे से ले पाएंगे। अगर भविष्य में ऐसा होता है की एक पौधे पर बहुत साड़ी सब्जियां उगाई जा सके तो इससे कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी और देश प्रदेश के किसानो का बहुत बड़ा फायदा इससे होने वाला है।