Fasal Jankari

धान की ये किस्मे आपको बनाएंगी मालामाल, बम्पर उत्पादन के लिए जानी जाती है ये किस्मे

धान और गेहू देश में काफी महत्पूर्ण फसले है और भारत धान उत्पादन के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर आता है पुरे देश में धान की करीब चार हजार किस्मो की बुआई की जाती है। इसमें से जो सबसे अधिक उत्पादन देती है उन किसको की जानकारी आपको देने वाले है। जिसको आप अपने क्षेत्रों के हिसाब से बुआई कर सकते है धान के खेती के लिए दोमट मिटटी काफी अच्छी मानी जाती है। और धान की फसल के लिए नार्मल तापमान 20°Cसे 37° सेल्सियस तक का माना जाता है धान में कई किस्मे होती है। हमारे देश के कृषि वैज्ञानिको ने रिसर्च से धान की कई टॉप किस्मे बनाई है जो बम्पर उत्पादन और अत्यधिक रोग निरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है और ये भारत की जलवायु के प्रति सहनशील होती है

धान की बम्पर उत्पादन देने वाली किस्मे

  • बासमती धान किस्म पूसा 6 (PUSA- 1401) – इस धान की किस्म में पौधे की ऊंचाई कम होती है और इसमें सुगंध काफी अच्छी आती है। और इसको पकाने पर दाना का साइज समान रहता है और प्रति हेक्येयर इसका उत्पादन 60 किवंटल तक अधिकतम होता है
  • बासमती-370 (Basmati-370) की किस्म – इस धान की किस्म में पौधे लम्बे होते है और दानो का रंग सफ़ेद होता है ये धान की किस्म लगभग 150 दिन के अंतराल पर पक कर तैयार हो जाती है। इसका औसत उत्पादन 22 किवंटल तक रहता है और ये हरियाणा राज्य में अधिकतर बोई जाती है
  • उन्नत पूसा बासमती-1 (PUSA- 1460) किस्म – धान की इस किस्म की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी होती है। इसमें झुलसा रोग बहुत कम लगता है इसमें किसान प्रति हेक्टेयर 55 किवंटल तक का उत्पादन ले सके है। और इसको सिंचित अवस्था में बोया जा सकता है
  • पूसा सुगंध 3 धान किस्म – इस किस्म में धान के दाने पतले और इसकी सुगंध लाजवाब होती है। और इसको पकने में 125 दिन का अधिकतम समय लगता है इसका प्रति हेक्टेयर उत्पादन 45 किवंटल तक होता है
  • पूसा बासमती- 1121 किस्म – धान की अगेती खेती करने वाले किसान पूसा बासमती- 1121 की बुआई कर सकते है ये किस्म अगेती बुआई के लिए उत्तम मानी जाती है इसमें प्रति हेक्टेयर 45 किवंटल तक का उत्पादन लिया जा सकता है। ये किस्म करीब 145 दिन में तैयार हो जाती है। इसको सभी धान के क्षेत्रों में बुआई कर सकते है
  • मकराम धान किस्म – धान की इस किस्म में पौधे का आकार कम होता है बोने साइज की किस्म होती है और इसके दाने का साइज लम्बा होता है। और मकराम धान की किस्म पकने में करीब 175 दिन का समय लेती है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है और इसमें किट चूषक का प्रकोप नहीं होता है। किसान प्रति हेक्टेयर 52 किवंटल तक का उत्पादन ले सकते है
  • पूसा सुगंध- 5 (पूसा- 2511) – धान की इस किस्म में दाने का आकार लम्बा होता है और ये किस्म पकने में लगभग 125 दिन का समय लेती है। हरियाणा , दिल्ली, जम्मू, पंजाब और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में में इसकी बुआई कर सकते है। किसान पूसा सुगंध- 5 किस्म से प्रति हेक्टेयर 70 किवंटल तक अधिकतम उत्पादन ले सकते है
  • एनडीआर- 359 – धान की ये किस्म BLB रोग प्रतिरोधक होती है। और इसमें 50 किवंटल तक का उत्पादन प्रति हेक्टेयर तक लिया जा सकता है। धान की ये किस्म पकने में लगभग 125 दिन का समय लेती है। उत्तर प्रदेश, ओडिसा, बिहार में इस किस्म की खेती की जाती है

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *