Kisan Yojana

सिर्फ 30 हजार की लागत से शुरू करे ये बिज़नेस और कमाओ लाखो रूपये महीना, यहाँ से ले पूरी जानकारी

मधुमक्खी पालन एक ऐसा बिज़नेस है जिसमे लागत कम है और मुनाफा अधिक है कोई भी व्यक्ति इसको शुरू कर सकता है। इसमें आपको शहद के भाव 4 सौ रूपये प्रति किलोग्राम से लेकर 7 रूपये प्रति किलोग्राम तक का भाव मिल जाता है।

किसान वर्ग अपनी आय को पशुपालन के साथ साथ अन्य तरीको से भी बढ़ा सकते है इसके लिए सरकार की तरफ से भी मदद दी जाती है। इस पोस्ट में हम मधुमखी पालन के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है साथ में ही इसमें आपकी लागत क्या होने वाली है और कितना मुनाफा कितना होगा इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है । इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े ।

मधुमक्खी पालन बिजनेस क्या है

कोई भी व्यक्ति बहुत ही कम लागत में इस बिज़नेस को शुरू कर सकता है। साथ में ही इसमें मुनाफा भी कही जयादा होता है। मधुमक्खी पालन में शहद का उत्पादन होता है। और कम लागत में सबसे अधिक मुनाफे वाले बिज़नेस में इसकी गिनती होती है। इस बिज़नेस में आपको मधुमक्खी के बॉक्स खरीद कर उनमे मधुमक्खी पालन करना होता है। और मधुमक्खियों के द्वारा जो शहद का उत्पादन किया जाता है उसको बेच कर आप मुनाफा कमाते है। इसमें एक बार लागत लगाने के बाद आपको सिर्फ देख रेख की जरुरत होती है। और हर महीने आप शहद बेच कर मुनाफा कमा सकते है। मुनाफा निर्भर करता है की आपने कितने मधुमक्खी के बॉक्स रखे है।

मधुमक्खी पालन में मिलने वाली सब्सिड़ी

सरकार की तरफ से नाबार्ड एक संस्था है जो इस बिज़नेस के लिए आपको सब्सिड़ी प्रदान करती है। भारतीय मधुमक्खी बोर्ड की तरफ से नाबार्ड के साथ टाई अप किया गया है। जिसके तहत नाबार्ड आपको मधुमक्खी पालन के लिए 80 से 85 प्रतिशत तक की सब्सिड़ी प्रदान करता है। और बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको सरकार की तरफ से लोन की सुविधा भी दी जाती है।

मधुमक्खी पालन बिज़नेस में आने वाली लागत और मुनाफा

इस बिज़नेस को छोटे स्तर पर भी शुरू किया जा सकता है। इसके लिए किसान या कोई और व्यक्ति शुरुआत में दस बॉक्स के साथ शुरुआत कर सकता है। इसमें आपको लगभग 30 से 50 हजार रूपये तक का खर्चा आ जाता है। इसके बाद आपको इसमें और अधिक पैसे लगाने की जरुरत नहीं होती है क्योकि साल दर साल मधुमक्खी की संख्या बढ़ती जाती है और आपका मधुमक्खी पालन का बिज़नेस बढ़ता जाता है। इसमें आपको जो अन्य सामान लगता है उसके लिए पैसे खर्च करने होते है। जैसे की बॉक्स खरीदना , मोम के सेट खरीदना , शहद की मशीन आदि इसके बाद जो उत्पादन होता है उसमे आप शहद 400 रूपये से 700 रूपये प्रति किलो के हिसाब से बेच सकते है ये मार्किट रेट है।

मधुमक्खी पालन में प्लानिंग

कोई भी बिज़नेस हो इसके लिए आपको प्लानिंग करनी जरुरी होती है। जैसे की मार्किट में आप प्रोडक्ट को बेचेंगे कहा पर। और कितना खर्चा इस बिज़नेस में आपको आने वाला है। क्या क्या कच्चा मेटेरियल इसमें लगेगा। ये सब जानकारी होनी जरुरी है। तो आपको बता दे की मधुमक्खी पालन के लिए सरकार की तरफ से स्पेशल ट्रेनिंग भी करवाई जाती है जो फ्री होती है। इसमें आपको मधुमक्खी पालन की पूर्ण जानकारी दी जाती है। मधुमक्खी पालन में जो बॉक्स होते है उसमे हर बॉक्स में करीब 2 से 5 हजार के करीब मधुमक्खी होती है। यदि आप हर बॉक्स से एक हजार किलोग्राम शहद का उत्पादन करते है इस बिज़नेस में तो आप प्रति महीने के हिसाब से 5 से 6 लाख तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकते है।

कितने प्रकार की मधुमक्खी होती है

धरती पर करीब 20 हजार प्रकार की मधुमक्खी पाई जाती है। लेकिन ये सभी मधुमक्खियां शहद नहीं बनती है इन 20 हजार मधुमक्खी प्रजाति में सिर्फ चार प्रजाति ऐसी है जो शहद उत्पादन करती है। मधु मक्खी के छत्ते में एक रानी मक्खी और हजारो श्रमिक और कुछ प्रतिशत नर मक्खी होती है। हर मक्खी का अलग कार्य होता है।

मधुमक्खी का एक बॉक्स की कीमत क्या होती है

यदि कोई किसान या अन्य व्यक्ति इस बिज़नेस को शुरू करना चाहते है तो एक मधुमक्खी का बॉक्स आपको सामान्य तौर पर 3 हजार से 4 हजार तक का मिल जाता है। इसमें निर्भर करता है की आप किस प्रजाति की मधुमक्खी पालन के लिए बॉक्स ले रहे है। और यदि कोई किसान इस बिज़नेस को करता है तो उसको 75 प्रतिशत तक की सब्सिड़ी मिल जाती है मधुमक्खी बॉक्स कहा से ले सकते है इसकी जानकारी आप निचे देख सकते है

मधुमक्खी बॉक्स कहा पर मिलता है

बहुत से संस्था ऐसी है जो सरकार की तरफ से प्रमाणित होती है और मधुमक्खी बॉक्स उपलब्ध करवाती है। इसके आलावा आप कृषि विज्ञानं विभाग से भी बॉक्स ले सकते है। या फिर आप उद्यान विभाग से भी मधमक्खी बॉक्स खरीद सकते है। ये सभी सरकारी विभाग होते है और इसे सब्सिड़ी दी जाती है।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *