Latest NewsPM Yojana 2023

राजस्थान में चलेगी धूल भरी आंधी, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में हवा का रुख तेज रहेगा। जानिए आज का मौसम पूर्वानुमान

बारिश का दौर खत्म हो चूका है और अब तापमान बढ़ने लगा है। कई राज्यों में तो गर्मी से लोगो का बुरा हाल है और IMD के अनुसार अगले दो से तीन दिन में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है वही पर मानसून को लेकर भी IMD की तरफ से सुचना जारी की गई है।

मौसम के शुष्क होने के बाद तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने के लिए मिल रही है तापमान लगातार बढ़ रहा है पिछले पांच दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन बहुत जल्द गर्मी से आपको राहत मिलने वाली है IMD ने मानसून को लेकर भविषयवाणी कर दी है लेकिन प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काई मेट ने इस साल मानसून में बारिश कम या सामान्य होने की बात कही है

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश राज्य में मौसम शुष्क हो चूका है। तापमान भी बढ़ने लगा है प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक हो सकता है प्रदेश की राजधानी में दिन में तेज हवाओ का रुख रह सकता है।

राजस्थान में मौसम का हाल

प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काई मेट ने राजस्थान राज्य के मौसम के बारे में जानकारी दी है राजस्थान में पश्चिमी हिस्सों में तेज अंधड़ चल सकते है। इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है राजस्थान के आलावा लक्ष्यदीप , कर्णाटक के तटीय भाग , हिमालय के पश्चिमी भागो में बारिश होने की सम्भावना है केरल के तटों और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश होने की संभावना है

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में दिन के समय तेज हवाओ का रुख रहेगा तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 17 अप्रैल तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंच सकता है.

मानसून का प्रभाव

जयपुर मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें मानसून के दौरान वर्षा सामान्य रहने की उम्मीद है राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में मानसून कमजोर हो सकती है मंगलवार से राज्य के कई जिलों में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो रही है दिन में गर्म हवाएं चल रही है राजस्थान के छह स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से भी अधिक रहा है राजस्थान के डूंगरपुर, जालोर, बांसवाड़ा , बाड़मेर, कोटा, टोंक में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा है

अलनीनो का प्रभाव मानसून को कर सकता है कमजोर

मानसून के दौरान अलनीनो का प्रभाव हो सकता है जिससे देश में कई राज्यों में बारिश कम हो सकती है अलनीनो से मानसून का रुख कमजोर पड़ सकता है उत्तर पश्चिम भारत में और मध्य भारत में सामान्य वर्षा होने की संभावना है पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अलनीनो के प्रभाव से वर्षा कम हो सकती है

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *