होलिका दहन के शुभ मुहर्त और पूजा का टाइम जानिए
होली का त्यौहार आ चूका है। कई लोग इसको 6 मार्च को मना रहे है। और कई लोग इसको 7 मार्च को मनाएंगे। इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन आ रही है। और होलिका दहन के लिए भद्रा काल, पूर्णिमा काल , और प्रदोष काल को देख कर ही दहन का मुहूर्त निकाला जाता है होली का हिन्दू धर्म में काफी महत्व है लोग हर्षोल्लाष के साथ इस त्यौहार को मनाते है। इसके साथ ही ये रंगो का त्यौहार भी है तो इस दिन लोग सभी गीले शिकवे भूल कर आपस में इस त्यौहार को मनाते है। तो आईये जानते है की होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है।
होलिका दहन का सही समय
इस साल होलिका दहन के लिए सही समय 7 मार्च शाम 6:24 बजे से रात 8:51 के बीच होगा, और 2 घंटे 27 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में माना जाता है। साल 2023 में पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को समय 4 बजकर 17 मिनट से लेकर 7 मार्च को समय 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। 6 मार्च के दिन बहुत सी जगहों पर होली मनाई जा रही है लेकिन छह मार्च के दिन पूर्णिमा के साथ भद्रा तिथि भी लग रही है और भद्रा तिथि सात मार्च को सुबह पांच बजे खत्म होगी। ऐसे में होली का दहन नहीं कर सकते। इसलिए 7 मार्च शाम 6:24 बजे से रात 8:51 के बीच होगा, और 2 घंटे 27 मिनट तक का समय सबसे उत्तम माना गया है।
आठ मार्च को रंगो का त्यौहार मनाया जायेगा
होली के अगले दिन लोग रंगो का त्यौहार अति हर्षोल्लाष से मनाएंगे। एक पुराने सभी झगडे और मनमुटाव को भूल कर लोग भाईचारा बनाएंगे। और मिल जुल कर होली का त्यौहार मनाएंगे।