CHANA RATE TODAY : चने के भाव 6 हजार रु के करीब पहुंचे, देखिये चने के ताजा भाव
मंडियों में चने के भाव में तेजी दर्ज की गई है चना देश में कई जगह 6000 रु प्रति किवंटल के ऊपर के भाव तक बिका है। चने का उत्पादन देश के राजस्थान कर्णाटक, उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र राज्य में प्रमुख तौर पर होता है। चना रबी की फसल है और इसको पानी की अधिक जरुरत नहीं होती है कम पानी वाले क्षेत्रों में भी इसकी फसल ली जा सकती है। इस साल महाराष्ट्र राज्य में चने की फसल का उत्पादन अच्छा रहा है
किसानो को चने की फसल के अच्छे दाम मिल सकते है। सरकार की तरफ से चने का समर्थन मूल्य भी तय किया गया है और मंडियों में मिल रहे चने के भाव में कोई खास फर्क नहीं है सरकार की तरफ से चने का समर्थन मूल्य 5300 रु प्रति किवंटल तय किया गया है लेकिन पिछले एक दो दिन से मंडियों में चने के भाव में तेजी देखी जा रही है चने के भाव 6000 के आंकड़े को छू रहे है। जिन किसानो ने चने का स्टॉक कर रखा है वो इस साल चने की फसल से अच्छा मुनाफा कमा सकते है आइये जानते है चने का क्या भाव चल रहा है देश की अलग अलग मंडियों में
Mandi | Rate |
कोटा चना मंडी भाव | 5000 / रूपये प्रति किवंटल |
सहारनपुर चना मंडी भाव | 5650 / रूपये प्रति किवंटल |
नागपुर चना मंडी भाव | 4580 / रूपये प्रति किवंटल |
इंदौर चना मंडी भाव | 4690रु / रूपये प्रति किवंटल |
उज्जैन चना मंडी भाव | 4730 / रूपये प्रति किवंटल |
झांसी चना मंडी भाव | 4900 / रूपये प्रति किवंटल |
बरेली चना मंडी भाव | 5760 / रूपये प्रति किवंटल |
बीकानेर चना मंडी भाव | 4570 / रूपये प्रति किवंटल |
मुंबई चना मंडी भाव | 5510 / रूपये प्रति किवंटल |