Kisan Yojana

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2023 – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट और पात्रता मानदंड

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत के कृषि कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के तहत किसानो की फसलों का बिमा किया जाता है और अगर किसी प्राकृतिक आपदा के कारण किसानो की फसलों को नुकसान होता है तो सरकार द्वारा बीमित राशि रूप में किसानो को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के शुरू होने से किसानो की चिंता अब कुछ हद तक दूर जरूर हुई है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2023 – किसान भाइयों आप सभी को भी प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर करना चाहिए। प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना के तहत भारत के किसानो को प्राकृतिक आपदा से ख़राब हुई फसलों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। फसल ख़राब होने के कारण किसानो की आर्थिक हालत भी ख़राब हो जाती है ऐसे में सरकार द्वारा Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana की शुरुआत की गई है।

Table of Contents

इस योजना के तहत किसानो की फसलों का बिमा किया जाता है और अगर प्राकृतिक आपदा जैसे ज्यादा बारिश होने के कारण, ओलावृष्टि होने पर, किसी रोग आदि कारणों से फसल ख़राब होती है तो किसानो को बीमित राशि का भुगतान किया जाता है। इस आर्टिकल में हम सभी किसान भाइयों को Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana क्या है, Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration कैसे करें, Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Documents क्या क्या चाहिए और Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Eligibility Criteria क्या है आदि विषयों पर विस्तार से बताने वाले हैं। आर्टिकल को आखिर तक पढ़ना।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है – What is Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत के कृषि कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के तहत किसानो की फसलों का बिमा किया जाता है और अगर किसी प्राकृतिक आपदा के कारण किसानो की फसलों को नुकसान होता है तो सरकार द्वारा बीमित राशि रूप में किसानो को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के शुरू होने से किसानो की चिंता अब कुछ हद तक दूर जरूर हुई है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का मुख्य उद्देश्य – The main objective of Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो की प्राकृतिक आपदा के कारण ख़राब हुई फसलों के लिए वित्तीय सहयता प्रदान करना है। इस योजना का उद्देशय सरकार किसानो की आर्थिक मदद करके उनकी कृषि के प्रति रूचि को बढ़ाना और असमय आने वाली आपदाओं के भय से मुक्त करना भी है। किसानो की खेती में बढ़ावा देने के लिए ही सरकार की तरफ से Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) की शुरुआत की गई है। इस योजना से ना केवल किसान भयमुक्त और प्रगति शील होता है बल्कि इससे देश को भी विकसित बनने सहायता मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana 2023 – खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2023 Eligibility Criteria

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानो की फसल के प्राकृतिक आपदाओं से ख़राब होने की परिस्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान करती है। लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिये कुछ पात्रता मानदंड भी निर्धारित किये गये हैं जो की इस प्रकार से हैं –

  1. आवेदनकर्ता किसान बिमा की गई फसल का कृषक या फिर सहकृषक होना चाहिये।
  2. आवेदनकर्ता किसान के पास वैलिड लैंड ओनरशिप या फिर लीज भुमि पट्टे का बीमित फसल के समझौते का प्रमाणपत्र होना जरुरी है।
  3. आवेदनकर्ता किसान आयु 18-70 वर्ष के बीच में होनी आवश्यक है।
  4. आवेदनकर्ता किसान बिमा की गई फसल का मालिक होना चाहिए या फिर उसमे उसका हिस्सा होना चाहिये।
  5. आवेदनकर्ता द्वारा बिमा करवाने वाली फसल उस भुमि पर होनी चाहिए जो भूमि गिरवी ना हो और किसी भी वित्तीय संस्थान का दावा ना हो।
  6. आवेदनकर्ता किसान के पास अपना आधार कार्ड होना जरुरी है।
  7. आवेदनकर्ता किसान का भारत के की बैंक में बचत खाता होना जरुरी है। वह खाता सरकार द्वारा दिये जाने वाले लाभ प्राप्त करने के लिए अधिकृत होना जरुरी है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ – Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2023 Benefits

  1. Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत किसानो की प्राकृतिक आपदाओं से फसलों में होने वाले नुकशान की भरपाई की जाती है और उन्हें बिमा की गई राशि का भुगतान किया जाता है।
  2. किसानो की फसलों का बिमा होने के बाद किसान अब प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से चिंतामुक्त हो गए।
  3. फसलों का बिमा होने के कारण से अब किसान बारिश, बाढ़, सूखा आदि से परेशानी नहीं उठाते और उनके नुक्सान की भरपाई बिमा कंपनी करती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2023 के लिए जरुरी दस्तावेज – Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Ducument 2023

सभी किसान भाई को प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना के तहत अपनी फसल का बिमा करवाना चाहते है उनको बिमा के लिए रजिस्ट्रशन करने से पहले कुछ जरुरी दस्तावेजों की जरुरत पड़ने वालो है। प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना के लिए जरुरी दस्तावेज कौन कौन से है वो हमने यहाँ निचे बताये हैं।

  1. आवेदनकर्ता किसान का आधार कार्ड
  2. आवेदनकर्ता किसान का राशन कार्ड
  3. आवेदनकर्ता किसान का बैंक खाता
  4. आवेदनकर्ता किसान का पहचान पत्र
  5. आवेदनकर्ता किसान का रिहाइशी प्रमाणपत्र
  6. आवेदनकर्ता किसान जिस जमीन पर खेती कर रहा है यदि वो जमीन उस किसान की नही हो तो ऐसी परिस्थिति में उस जमीन का जमीन मालिक के साथ किये गए करारनामे की फोटोकॉपी
  7. बिमा की जाने वाली जमीं का खसरा नंबर या खता नंबर
  8. आवेदनकर्ता किसान का नवीनतम फोटो
  9. बिमा की जाने वाली फसल के बुवाई के दिन की तारीख

तो किसान भाइयों ये सभी डॉक्यूमेंट आपको प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना के तहत अपनी फसल का बिमा करवाने के लिए जरुरी है। जब भी आप अपनी फसल का बीमा करवाएँ तो पहले इन सभी डॉक्यूमेंट को अपने साथ जरूर ले लें।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें – Pardhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration 2023

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के लिए आवेदन करने के लिए सभी किसान भाइयों को निचे बताये गए तरीके को फॉलो करना है। इससे आप आसानी से अपना पंजीकरण Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के लिए कर पाओगे। देखिये इस योजना को ऑनलाइन फार्म भरने का प्रोसेस क्या है।

  1. Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अगर आप पहली बात उस आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं तोआपको अपना एक खाता उस वेबसाइट पर बनाना होगा।
  3. खाताबनाने के बाद आपको आधकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना है।
  4. लॉगिन होने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सलेक्ट करना है।
  5. इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर सामने आएगा। आपको इस फॉर्म को सही से भरना है।
  6. फॉर्म भरने के बाद मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने यही।
  7. इसके बाद फिर से आपको सबमिट पर क्लिक करना है। ”
  8. इसके बाद आपका Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के तहत रजिस्ट्रेशन का काम पूरा हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें: विधवा पेंशन योजना 2023: Vidhwa Pension ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें – State Wise Process

Pradhanmantri Fasal Bima योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए बहुत से किसान भाई ऑनलाइन पंजीकरण करने में असमर्थ होते है तो ऐसे में वे सभी अपनी फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन भी करवा सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न है।

  1. आवेदनकर्ता किसान को अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय जाना होगा और वहां से फसल बिमा योजना का फार्म लेना होगा।
  2. इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां ठीक तरीके से भरनी है।
  3. इसके बाद अपने सभी दस्तावेजों (जो की फार्म में मांगे गए है) की फोटो कॉपी फार्म के साथ लगानी है।
  4. इसके बाद आपको अपना आवेदन पात्र डॉक्यूमेंट के साथ कृषि कार्यालय में जमा करना होगा।
  5. इसके बाद आपको अपनी फसल के बीमे का प्रीमियम भरना होगा।
  6. इसके बाद आपका फार्म जमा कर लिया जायेगा और आपको एक रिफरेन्स नंबर दे दिया जायेगा।
  7. ये रेफेरेकने नंबर आपको अपने पास रखना है जो आगे चलकर आपके बहुत कमाने वाला है।
  8. इस रिफरेन्स नंबर के जरिये आप अपने आवेदन फार्म की श्थिति की जाँच भी कर सकते है।

तो किसान भाइयों ये थी प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2023 एप्लीकेशन स्टेटस चेक – Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2023 Application Status Check

किसान भाइयों अगर आपने प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना के लिए आवेदन कर दिया है और आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक करना चाहते है तो आपको निचे बताये गए तरीके को फॉलो करना होगा।

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://www.pmfby.gov.in/ पर जाना है।
  2. इसके बाद आपको “Farmers Corner” टैब पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद आपको “View Claim Status” वाले टैब पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद एक फार्म आएगा। उसमे मांगी गई सभी जानकारीआपको सही से भरनी है।
  5. जानकारी भरने के बाद आपको ओके बटन पर क्लिक करना है।
  6. इसके बाद जानकारी आपके सामने आ जायेगी। इस जानकारी में आपके प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना के एप्लीकेशन की सिथति आपको दिखाई दे जायेगी।

प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना लाभार्थी सूची देखें – Pradhanmantri Fasal Bima Yojana Beneficiary List –

प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के लिए लाभार्थी सूची को चेक करने के लिए सभी किसान भाइयों को निचे बताई गयी विधि को फॉलो करना है।

  1. सबसे पहले प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें (हमें ऊपर दी है)
  2. इसके बाद आपको “Farmers Corner” टैब पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद आपको “Beneficiary List” बटन पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद आपको अपना राज्य और जिले का नाम सलेक्ट करना है।
  5. इसके बाद आपके जिले की पूरी लिस्ट आपके सामने आ जायेगी।
  6. इसके बाद आपको इस सूचि को डाउनलोड करना है।

सभी किसान भाई ध्यान दें की लाभार्थी सूची को नियमित रूप से अपडेट किया जाता है, इसलिए अपने समावेशन की पुष्टि करने के लिए समय-समय पर सूची की जांच करना करते रहे। यदि आपको सूची में कोई विसंगतियां मिलती हैं, तो आप सहायता के लिए अपने राज्य में बीमा कंपनी या फिर कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत बीमा की गणना कैसे करते है – Pardhan Mantri Fasal BIma Yojana Calculator

  1. Pardhan Mantri Fasal BIma Yojana फसल के बिमा की गणना करने किसान भाइयों को निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सभी किसान भाइयों से अनुरोध है की फसल बिमा राशि की गणना ठीक से करें। देखिये कैसे करते है फसल बिमा प्रीमियम की गणना –
  2. सबसे पहले किसान भाइयों को यह तय करना है की कितनी भूमि का बिमा करवाना चाहते है। इसमें आपके पुरे खेत हैं या फिर उन खेतों का कुछ भाग है।
  3. इसके बाद आपको फसल का चुनाव करना है जिस फसल का आप बिमा करवाना चाहते हैं। फसलों की सूचि में से आपको अपनी फसल का चुनाव करना है। इसमें से आप बागवानी, तिलहन या फिर खाद्यान का चुनाव कीजिये।
  4. इसके बाद आपको अपनी फसल की बिमा राशि निर्धारित करनी है। इसकी गणना आप अपनी फसल के बाजार भाव के लगभग रेट के अनुसार तय कर सकते यही।
  5. अब आपके बीमा राशि के हिसाब से प्रीमियम राशि की गणना की जायेगी।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) FAQ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) भारत सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल के नुकसान के लिए किसानों को बीमा कवरेज प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक योजना है। योजना के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न (FAQ) इस प्रकार से हैं: 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) क्या है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) एक सरकार द्वारा प्रायोजित फसल बीमा योजना है जो किसानों को सूखा, बाढ़ और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान के लिए बीमा कवरेज प्रदान करके उनकी वित्तीय सहायता में मदद करती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के लिए कौन पात्र है?

सभी किसान जो कृषि के कार्य में लगे हुए हैं और जिनके पास अपना बैंक खाता है, आधार कार्ड है, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में नामांकन के लिए पात्र हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत किस प्रकार की फसलें शामिल हैं?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत सभी खाद्य और तिलहन फसलें को कवर किया जाता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) कैसे काम करती है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत, किसान बीमा कंपनियों को प्रीमियम का भुगतान करते हैं, और प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल के नुकसान की स्थिति में, किसानों को उनके नुकसान की भरपाई की जाती है। किसानों के लिए इसे वहन करने योग्य बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रीमियम पर सब्सिडी दी जाती है। का आर्थिक बोझ कम हो जाता है और खेती के प्रति उनका भय भी दूर होता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत कितना प्रीमियम वसूला जाता है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत लिया जाने वाला प्रीमियम फसल दर फसल और राज्य दर राज्य अलग-अलग होता है, लेकिन यह खाद्य फसलों के लिए 2% और तिलहनी फसलों के लिए 5% तक सीमित है। सभी किसानो को इसी के अनुसार बिमा राशि के प्रीमियम का भुगतान करना होता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत दावा निपटान प्रक्रिया कैसे काम करती है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत फसल के नुकसान के मामले में, किसानों को बीमा कंपनी के पास दावा दायर करने की आवश्यकता होती है। कंपनी तब नुकसान की सीमा का आकलन करेगी और उसके अनुसार दावे का निपटान करेगी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में सरकार की क्या भूमिका है?

सरकार किसानों द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम पर सब्सिडी प्रदान करती है और दावों को निपटाने के लिए बीमा कंपनियों को प्रशासनिक सहायता भी प्रदान करती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की मदद से किसानो को जल्दी ही अपने नुकसानी की भरपाई हो जाती है।

क्या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों के लिए अनिवार्य है?

नहीं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों के लिए अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसे प्रोत्साहित किया जाता है क्योंकि यह फसल के नुकसान के खिलाफ किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। इसलिए एक तरह से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को सभी किसानो को अपनाना चाहिए।

किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में कैसे नामांकन करा सकता है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के लिए एक किसान अपनी निकटतम बैंक शाखा या बीमा कंपनी के कार्यालय में जाकर और नामांकन फॉर्म भरकर नामांकन कर सकता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में नामांकन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?

एक किसान को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में नामांकन के लिए बुनियादी व्यक्तिगत जानकारी, अपने बैंक खाते का विवरण और बीमा की जाने वाली फसलों का ब्यौरा देने की आवश्यकता होती है।

Vinod Yadav

विनोद यादव हरियाणा के रहने वाले है और इनको करीब 10 साल का न्यूज़ लेखन का अनुभव है। इन्होने लगभग सभी विषयों को कवर किया है लेकिन खेती और बिज़नेस में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। मौजूदा समय में किसान योजना वेबसाइट के लिए अपने अनुभव को शेयर करते है। विनोद यादव से सम्पर्क करने के लिए आप कांटेक्ट वाले पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *