कौन सा मसाला किस राज्य में पैदा होता है । आपको जरूर मालूम होना चाहिए
मसालों के लिए तो भारत दुनिया भर में प्रथम स्थान पर है। भारत ही एक ऐसा देश हैं जहाँ बहुत ही ज्यादा मात्रा में मसालों की खेती होती है और दुनिया भर में यहाँ से मसाले निर्यात किये जाते है। मसाले एक तरफ जहाँ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं वहीँ बहुत सी दवाओं में भी शामिल किये जाते हैं।
Cultivation of Spices: भारत की परम्परा और यहाँ के इतिहास के साथ मसालों और जड़ीबूटियों का इतिहास भी सदियों से जुड़ा हुआ है। भारत के सभी ग्रंथों में इनका जिक्र आपको पढ़ने को मिल जायेगा। मसालों के लिए तो भारत दुनिया भर में प्रथम स्थान पर है। भारत ही एक ऐसा देश हैं जहाँ बहुत ही ज्यादा मात्रा में मसालों की खेती होती है और दुनिया भर में यहाँ से मसाले निर्यात किये जाते है। मसाले एक तरफ जहाँ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं वहीँ बहुत सी दवाओं में भी शामिल किये जाते हैं।
दादी माँ के घरेलु नुस्खों में आपने अक्सर मसालों का जिक्र तो सुना ही होगा। आज हम आपको इन्ही मसालों के बारे में बताने वाले है। आपको इस आर्टिकल में बताएँगे की आखिर भारत में किस राज्य में कौनकौन से मसालों की खेती होती है। उम्मीद है किसान भाइयों आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पसंद आएगी और आपको कुछ ना कुछ सीखने को जरूर मिलेगा।
कौन से मसाले किस राज्य में होते हैं।
धनिया की खेती: धनिया का नाम तो आप सभी जानते ही होंगे। आखिर ये हमारी दिनचर्या से जुड़ा हुआ मसाला है। इसके बिना तो कोई भी सब्जी मानो अधूरी से लगती है। धनिये की खुशबू से खाने में एक अलग ही तरह का टेस्ट आ जाता है। धनिया की खेती की बात करें तो राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश में इसकी खेती बहुतायत की जाती है।
मिर्च की खेती: मिर्च की खेती की बात करें तो इसकी खेती उड़ीसा, तमिलनाडु, कर्नाटका, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और पंजाब में सबसे ज्यादा मात्रा में इसकी खेती होती है। इसके अलावा कुछ और भी राज्य है जहाँ पर इसकी खेती होती है जैसे राजस्थान और हरियाणा भी इनमे से एक है।
छोटी इलायची की खेती: मसालों में छोटी इलायची का क्या महत्व होता है ये किसान भाई अच्छी तरह से जानते है। सुबह उठते ही हर घर में इसकी जरुआत पड़ती है। छोटी इलायची की सबसे ज्यादा खेती भारत के पश्चिमी और दक्षिणी भाग में होती है जिनमे केरला, तमिलनाडु और कर्नाटक राज्य शामिल है।
काली मिर्च की खेती
काली मिर्च की खेती: काली मिर्च की खेती भारत में दक्षिण पश्चिम में सबसे ज्यादा होती है। कन्याकुमारी, केरला, तमिलनाडु और कर्नाटका राज्यों में इसकी खेती सबसे ज्यादा की जाती है। काली मिर्च भारत से बहुत ज्यादा मात्रा में दूसरे देशों में निर्यात की जाती है।
कलौंजी की खेती: कलौंजी एक ऐसा मसल है जिसके बिना अचार बन ही नहीं सकता। अचार में इस बहुत ही ज्यादा महत्व है। कलौंजी की खेती पश्चिमी बंगाल, असम, हिमाचल, बिहार और उत्तरप्रदेश में बहुतयात की जाती है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में भी इसकी खेती की जाती है।
अजवाइन की खेती: अजवाइन हमारी जिंदगी का एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण मसल है। मसाले के साथ साथ ये एक बहुत ही बेहतरीन औषधि भी है। अजवाइन की खेती भारत के तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्रा और पंजाब में बहुत अधिक मात्रा में की जाती है। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी इसकी खेती की जाती है।
बड़ी इलायची की खेती: बड़ी इलायची की खेती भारत के उत्तरी भागों मे की जाती है। ज्यादातर नदियों के किनारों पर इसकी खेती ज्यादा होती है। भारत के बंगाल और सिक्किम में इसकी खेती ज्यादा होती है। इसके अलावा नेपाल देश में भी इसकी खेती बहुत ज्यादा मात्रा में होती है।
मेथी की खेती
मेथी की खेती: मेथी की खेती तो देश के लगभग सभी राज्यों में होती है। लेकिन हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, यूपी मेथी की खेती में सबसे आगे हैं। मेथी हमारी जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसके अलावा मेथी को आयुर्वेद में दवाई के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। बादी की बीमारी में तो मेथी रामबाण का काम करती है।
पीपली की खेती: पीपली का आयुर्वेद में बहुत सी बिमारियों में इस्तेमाल की जाती है। इससे बहुत सी बिमारियों की दवाई बनाई जाती है। पीपली की खेती भारत के बंगाल, असम, आंध्रा, यूपी और केरला में सबसे ज्यादा होती है।
सौंफ की खेती: सौंफ का स्थान भी हमारी जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण है। सौंफ की खेती भारत के हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और बिहार में बहुत ही अधिक मात्रा में होती है। इसके अलावा भारत के सौंफ का निर्यात भी बहुत बड़ी मात्रा में होता है।
जीरा की खेती: जीरे का नाम आते ही याद आया की जीरा तो हमारी जिंदगी में हर कदम पर साथ साथ चलता है। नुक्कड़ पर अगर आप गोलगप्पे भी खा रहे है तो उसके पानी में भी आपको जीरा मिलेगा। जीरा भी सौंफ की तरह भारत से बहुत अधिक मात्रा में निर्यात किया जाता है। जीरे की खेती भारत में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, पंजाब और असम में बहुत अधिक मात्रा में होती है। इसके अलावा केरला में भी जीरे की खेती की जाती है।
किसान भाइयों इस आर्टिकल में इतना ही। इसके अलावा बाकि के मसालों की डिटेल भी आपके लिए एक अलग से आर्टिकल में हम जल्दी ही लेकर आएंगे ताकि किसान भाइयों को मालूम हो जाये की भारत के किस राज्य में किस मसाले की खेती ज्यादा होती है। अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ सीखने को मिला तो आप इसे शेयर जरूर करें। आपको जानकर खुसी होगी की किसान योजना की सभी न्यूज अब आपको आपके मोबाइल पर भी मिलेगी। आपको किसान योजना के WhatsApp Group को जरूर ज्वाइन करना चाहिए जिसका लिंक आपको इस आर्टिकल में मिल जायेगा।