PM Kisan 24th Installment: देश के करीब 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के लिए केंद्र सरकार की सबसे बड़ी नकदी सहायता योजना पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) एक बार फिर चर्चा में है। बीती 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 23वीं किस्त के ₹18,880 करोड़ सफलता पूर्वक ट्रांसफर कर दिए थे। अब चार महीने के अंतराल के नियम के हिसाब से किसान भाइयों को अक्टूबर 2026 में 24वीं किस्त मिलने की उम्मीद है।
लेकिन इस बार कहानी सिर्फ ₹2,000 आने की नहीं है। सरकार ने इस बार बैकएंड पर एक ऐसा AI-Based Verification (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फिल्टर) एक्टिव कर दिया है जिसने पिछले कुछ समय में ही 1.13 करोड़ से अधिक अपात्र लोगों के नाम लिस्ट से साफ कर दिए हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका नाम इस डिजिटल छंटनी में न आए तो आपको कुछ बेहद जरूरी तकनीकी पेंच समझने होंगे।
नए पंजीकरणों के लिए एग्रीस्टैक (AgriStack) और किसान आईडी का नया नियम
इस साल सरकार ने डिजिटल कृषि मिशन के तहत AgriStack व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश समेत देश के 14 राज्यों में अब नए पंजीकरण के लिए किसान आईडी (Farmer ID) का होना बेहद जरूरी कर दिया गया है। यह आईडी आपकी जमीन के डिजिटल रिकॉर्ड (खतौनी) को सीधे आपके आधार से जोड़ती है। अगर आपके राज्य में यह काम चल रहा है तो तुरंत अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) जाकर अपनी जमीन को डिजिटल रूप से मैप करवा लें।
e-KYC के लिए आया फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) फीचर
अक्सर गांवों में बुजुर्ग किसानों के फिंगरप्रिंट घिस जाने के कारण बायोमेट्रिक मैच नहीं हो पाता या फिर आधार से मोबाइल नंबर लिंक न होने के कारण ओटीपी नहीं आता। इस समस्या को खत्म करने के लिए सरकार ने पीएम-किसान ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन ई-केवाईसी (चेहरा दिखाकर सत्यापन) की सुविधा लाइव कर दी है। अब किसान भाई बिना किसी ओटीपी या अंगूठे के निशान के सिर्फ अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे से अपनी ई-केवाईसी खुद घर बैठे पूरी कर सकते हैं।
बेनिफिशियरी स्टेटस में इन 3 जगहों पर YES होना क्यों है जरूरी?
यदि आप अपनी 24वीं किस्त को सुरक्षित करना चाहते हैं तो तुरंत आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर Know Your Status वाले विकल्प पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चेक करें। इसके अलावा निचे दी गई तीन चीजें आपको जरूर चेक करनी है नहीं तो आपको अगली क़िस्त का पैसा नहीं मिलने वाला है।
- Land Seeding (भू-सत्यापन): इसके आगे YES होना चाहिए। अगर NO है तो इसका मतलब है कि पटवारी या राजस्व विभाग के पास आपकी जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट नहीं हुआ है।
- e-KYC Status: इसके आगे भी YES होना जरूरी है। इसे अधूरा छोड़ने पर अगली किस्त का पैसा स्वतः ही रुक जाता है।
- Aadhar Bank Account Seeding (NPCI Seeding): यह सबसे बड़ा पेंच है। कई बार किसानों का आधार तो लिंक होता है लेकिन बैंक के नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) सर्वर पर वह सीडेड नहीं होता। इसे अपने बैंक मैनेजर से मिलकर तुरंत एक्टिव करवाएं।
तो किसान भाइयों उम्मीद है की पीएम किसान योजना से जुडी ये महत्पूर्ण जानकारी आपको अच्छे से समझ में आ गई होगी और आप आने वाले समय में पीएम किसान योजना की 24वी क़िस्त का प्यासा आसानी से ले पाएंगे। किसान भाइयो अब भी अगर आपको इस खबर के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो आप हमसे कांटेक्ट पेज के जरिये सम्पर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।
